- Hindi News »
- Crime »
- A Youth Was Murdered In Khunti Jharkhand And His Body Was Thrown Into The River Four Arrested
झारखंड: खूंटी में युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, चार गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Crime news : युवक की हत्या शव नदी में फेंकने के मामले में झारखंड के खूंटी में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में युवक कि हत्या की है।

खूंटी पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार (सौजन्य IANS)
Four Murder Accused Arrested : गुरूवार को पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत रनिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। शव बरामद होने के चार दिनों के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि 18 अगस्त को उलिहातु बड़काटोली गांव के पास कारो नदी में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटेया गांव निवासी सोनू उरांव (25) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में माना गया था कि सोनू की मौत नदी में डूबने से हुई। इस संबंध में अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन तहकीकात के दौरान खुलासा हुआ कि यह हत्या का मामला है।
14 अगस्त को युवक की हत्या कर नदी में फेंक दिया था
एसपी ने बताया कि सोनू की हत्या 14 अगस्त को की गई थी और शव को बाद में नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में चार आरोपियों सनिका मुंडा, मधु मुंडा, काचु मुंडा और जगन मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटेया गांव के निवासी हैं। सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
संभाजीनगर: स्टार्टअप व सरकारी लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, कंसल्टेंसी फर्म के मैनेजर पर केस दर्ज
वर्धा: पॉश कानून के सख्त क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को अधिकार, समिति गठन नहीं करने पर ₹50 हजार तक जुर्माना
नासिक का ढोंगी बाबा कमलेश महाराज गिरफ्तार: श्मशान में अघोरी पूजा और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी
पुरानी रंजिश में हुई हत्या
बताया गया कि सोनू उरांव अपने साथी सनिका मुंडा के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जिला मुख्यालय आया था। शाम को सनिका उसे तोरपा ले गया, वहां उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद बीयर की बोतल से सिर पर वार कर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है।
यह भी पढ़ें : नोरा फतेही जैसी बॉडी बनाओ…पति करवाता था घंटो वर्कआउट, इनकार पर करता था रूह कंपा देने वाला टॉर्चर
मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसडीपीओ तोरपा खिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल और अन्य स्थानों से मृतक की मोटरसाइकिल, हत्या में प्रयुक्त टूटी बीयर की बोतलें, मृतक की चप्पल, चार मोबाइल फोन, डिस्पोजल गिलास, सिगरेट के टुकड़े, माचिस की तीलियां, शराब की बोतल का ढक्कन और मृतक के दस्तावेज (आधार, पैन, स्कूल आईडी, डेबिट कार्ड, पर्स व फोटो) बरामद किए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
A youth was murdered in khunti jharkhand and his body was thrown into the river four arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JEE Advanced 2026 Result कल होगा जारी, इस समय चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड; जानें पूरी प्रक्रिया
May 31, 2026 | 05:32 PMमुंबई के कफ परेड स्थित कवल मेंशन की पहली मंजिल पर उठी आग की लपटें, सुरक्षित निकाले गए लोग
May 31, 2026 | 05:31 PMएफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने तोड़ी माफियाओं की कमर, जानें क्या है पुणे जहरीली शराब कांड का भिवंडी कनेक्शन?
May 31, 2026 | 05:13 PMछत्रपति संभाजीनगर में नाबालिग को धमकाकर 1.60 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नोटों के नंबर से हुआ खुलासा
May 31, 2026 | 05:09 PMHomemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
May 31, 2026 | 05:08 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में RCB vs GT महामुकाबला आज, फैंस ने जीत के लिए मंदिरों में शुरू की पूजा-अर्चना
May 31, 2026 | 05:08 PMCBSE ने मानी पोर्टल में सुरक्षा चूक, छात्रों के दावों के बाद आंसर शीट डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
May 31, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM













