

Five People Died Due To Heavy Rain In Jharkhand: झारखंड में मूलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। प्रदेशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में आठ लोग घायल भी हो गए। राजनगर के बीडीओ मलय दास ने जानकारी दी है कि, ‘जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।'
वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होनें बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में हुई।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपत्ति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने जानकारी दी कि, ‘पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अब भी लापता है।' अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रदेश के कई जिलों नें बाढ़ जैसे हलाता है। लगातार बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। तीन दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। वहीं, करीब दो सौ गांवों का संपर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से टूट गया है। दर्जनों की संख्या में पुल-पुलिया व सड़कें बह गई हैं। अधिकारियों को कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में रहत और बचाव कार्य चल रहा। जान माल का नुकसान नहीं हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एनडीआरएफ को बुलाया जा रहा है, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।