Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव में दिखा दिवाली का खुमार, रक्षा मंत्री बोले झामुमो का फुस्स हुआ पटाखा, भाजपा का रॉकेट…

रांची के हटिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘दीपावली का त्योहार अभी-अभी संपन्न हुआ है। झामुमो, कांग्रेस और राजद अब दीपावली के फुस्स पटाखे हैं, जबकि भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Nov 05, 2024 | 09:16 PM

राजनाथ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची/लोहरदगा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रांची और लोहरदगा में आयोजित चुनावी रैलियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने झामुमो और उसके सहयोगी दलों को ‘‘फुस्स पटाखे” करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) एक शक्तिशाली रॉकेट है, जो राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

रांची के हटिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘दीपावली का त्योहार अभी-अभी संपन्न हुआ है। झामुमो, कांग्रेस और राजद अब दीपावली के फुस्स पटाखे हैं, जबकि भाजपा एक शक्तिशाली रॉकेट है जो झारखंड को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगी।” उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि उनके प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।

रक्षा मंत्री ने झामुमो सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों का भी विरोध किया और कहा कि झामुमो का मतलब ‘‘जमकर मलाई मारो” है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो आदिवासियों के हितों के खिलाफ काम कर रहा है और ‘‘आदिवासियों का खून चूसता है।” उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल करते हुए कहा, ‘‘झारखंड में घुसपैठिए क्यों आ रहे हैं? राज्य की आदिवासी आबादी घटकर 28 फीसदी क्यों रह गई है?’’

सम्बंधित ख़बरें

Union Budget 2026: बजट पर बड़ा फैसला आज, इस बार रविवार को जारी होगा या बदलेगी परंपरा?

भारत ने पूरी दुनिया को चौंकाया, 10 दिनों में 4 ‘महाधमाका’, प्रलय, पिनाका से क्यों थर्राए पड़ोसी देश?

पर्चे पर Rx लिखने वाले अब RDX लेकर घूम रहे, राजनाथ सिंह ने देश के लिए किसे बताया खतरे की घंटी?

ढाका में जयशंकर, दिल्ली में राजनाथ: खालिदा के निधन पर ‘श्रद्धांजलि’ डिप्लोमेसी, दुश्मन को लगेगा झटका

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: बीजेपी की हर साजिश करेंगे नाकाम, हेमंत सोरेन का गढ़वा से पीएम मोदी पर तीखा पलटवार

राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा राज्य में घुसपैठ पर नियंत्रण लगाएगी और घुसपैठियों द्वारा हड़पी गई जमीन आदिवासियों को वापस दिलाएगी। उन्होंने झारखंड की खराब स्थिति के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 13 मुख्यमंत्री आकर झारखंड में शासन कर चुके हैं, लेकिन इनमें से भाजपा के किसी भी मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

सिंह ने दावा किया कि भाजपा आदिवासियों का सम्मान करती है और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आदिवासियों के लिए विशेष योजनाएं बना रहे हैं, जैसे 62,000 आदिवासी गांवों के लिए योजना, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा झारखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी, और आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने राज्य के विकास में तीन प्रमुख अवरोधक – कांग्रेस, झामुमो और राजद – को बताया और लोगों से अपील की कि वे इन दलों को उखाड़ फेंकें और भाजपा को दो कार्यकाल दें, ताकि झारखंड को एक समृद्ध राज्य बनाया जा सके।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भाजपा की राष्ट्रीय नीतियों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगी। साथ ही, उन्होंने संसद में ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ विधेयक पारित करने का वादा किया।

यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव : हजारीबाग में जमकर गरजे सीएम योगी, घरों में घंटी और शंख बजाने को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO

Diwali fever seen in jharkhand elections defence minister said jmm firecracker was a dud bjp rocket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 09:16 PM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections
  • Rajnath Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.