- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jharkhand Elections Cm Yogi Roared In Hazaribagh Says About Ringing Bells And Conches In Homes Watch Video
झारखंड चुनाव : हजारीबाग में जमकर गरजे सीएम योगी, घरों में घंटी और शंख बजाने को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने एक बार फिर ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को दोहराने का काम किया।

सीएम योगी, घरों में घंटी और शंख बजाने को लेकर कही ये बात, देखें VIDEO
हजारीबाग : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता जताई है। हजारीबाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि यही हालात रहे और जनसांख्यिकी में बदलाव इसी तरह होता रहा, तो आने वाले समय में झारखंड की पहचान और संस्कृति पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड सरकार अगर इस घुसपैठ पर नियंत्रण नहीं लगाती, तो आने वाले दिनों में लोग अपने घरों में शंख और घंटी नहीं बजा पाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने एक बार फिर ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को दोहराने का काम किया। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा , “बंटिए मत, अपनी ताकत का एहसास कराएंगे तो यह जो पत्थरबाज हैं, आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे।”
योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा, “झारखंड में जिस तरह से बांग्लादेश से घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है, अगर यही हालात रहे, तो जल्द ही हम एक ऐसे समय में पहुंचेंगे जब धार्मिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता को खतरा हो सकता है।” उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अगर इस खतरनाक स्थिति से बचना है तो भाजपा को चुनिएं, ताकि राज्य में सही दिशा में विकास हो और सांस्कृतिक और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Hazaribagh, Jharkhand | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “…The way infiltration from Bangladesh is being encouraged in Jharkhand if the demography keeps changing in this manner, then today they (Jharkhand government) are stopping the yatra and in the coming… pic.twitter.com/Z7e9KXl8oS — ANI (@ANI) November 5, 2024
योगी ने आगे कहा, “झारखंड सरकार आज धार्मिक यात्रा रोक रही है, लेकिन अगर यह स्थिति नहीं बदली तो कल लोग अपने घरों में शंख और घंटी भी नहीं बजा सकेंगे। इसलिए हमें भाजपा को चुनने की आवश्यकता है। भाजपा हमेशा देश की सांस्कृतिक और धार्मिक धारा की रक्षा करती है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने झारखंड में भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए यह भी कहा कि केवल भाजपा ही देश के विकास और सुरक्षित भविष्य की गारंटी दे सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन देश की अखंडता और संस्कृति की रक्षा करना है।
योगी आदित्यनाथ का यह बयान राज्य में चल रहे राजनीतिक माहौल को और गरम कर सकता है, क्योंकि झारखंड में अगले कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को चुनाव के नजीते सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: बीजेपी की हर साजिश करेंगे नाकाम, हेमंत सोरेन का गढ़वा से पीएम मोदी पर तीखा पलटवार
Jharkhand elections cm yogi roared in hazaribagh says about ringing bells and conches in homes watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














