Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर हेमंत सोरेन की उड़ी नींद, JMM का बिगाड़ा चुनावी समीकरण

झारखंड के पू्र्व मुख्यमंत्री और JMM के पूर्व नेता चंपई सोरेन ने आज बीजेपी में शामिल हुए है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन JMM के संस्थापक सदस्य में एक है और झारखंड की राजनीति के जमे हुए खिलाड़ी है। बीजेपी इस चुनाव में चंपई सोरेन के इस अनुभव का पूर्ण रूप से इस्तमाल करेगी।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Aug 30, 2024 | 07:33 PM

चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गर्म है। झारखंड के पू्र्व मुख्यमंत्री और JMM के पूर्व नेता चंपई सोरेन ने आज बीजेपी में शामिल हुए, जिसके कारण एक खेमें तो खुशियों की लहर हौ तो दूसरे खेमे की नींद उड़ गई है। जी हां बीजेपी के खेमे में चंपई सोरेन के आने से झारखंड चुनाव में एक बड़ा वोट बैंक और आदिवासी समूह की सहानुभूति के साथ जुड़ने की खुशी है तो दूसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई है।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक सदस्य में एक है और झारखंड की राजनीति के जमे हुए खिलाड़ी है। यहीं कारण है कि उन्हें झारखंड टाइगर का नाम भी दिया गया है। हलांकि आंदोलनकारी विचारधारा के चंपई सोरेन ने JMM छोड़ने के बाद एक नई पार्टी बनाने का हिंट दिया था लेकिन अब वो बीजेपी में शामिल हो गए जिसके कारण JMM का चुनावी समीकरण बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है।

JMM का बिगड़ा चुनावी समीकरण

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की नींद उड़ गई है। इस बात को ऐसे समझिए कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी (JMM) के संस्थापक सदस्य रहे चंपई सोरेन के पास झारखंड की राजनीति का एक अच्छा खासा अनुभव होने के साथ-साथ JJP की रणनीति से भी पूर्ण रूप से वाकिफ है और चुनाव इतने नजदीक होने के बाद चंपई सोरेन का पार्टी छोड़ना हेमंत सोरेन के लिए चिंता का विषय बन गया।

चंपई सोरेन की नाराजगी

झारखंड एक अलग राज्य के निर्माण से जुड़े आंदोलन के दौरान 1990 के दशक में अपनी भूमिका के लिए झारखंड टाइगर का उपनाम अर्जित कर चुके चंपई सोरेन ने 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की। जहां उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने के लिए मजबूर हो गया। क्या लोकतंत्र में इससे अधिक अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे? बैठक (तीन जुलाई को विधायक दल की बैठक) के दौरान, मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें:-BJP के अखाड़े के लिए अपने जैसा एक और पहलवान तैयार कर रहे हिमंत बिस्वा सरमा, आदिवासी वोट के लिए चंपई सोरेन पर भरोसा

इसके साथ ही चंपई सोरेन ने कहा कि मैं हैरान रह गया। चूंकि मुझे सत्ता की कोई इच्छा नहीं थी, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया। हालांकि, मेरे स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंची।” चंपई ने साथ ही अपने पोस्ट में यह उल्लेख भी किया गया कि वह अपने आंसुओं को मुश्किल से रोक पा रहे हैं। लेकिन उन्हें (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लिये बिना उनकी ओर इशारा करते हुए) सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिसके लिए हमने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

चंपई सोरेन का राजनीतिक कार्यकाल

सरकारी स्कूल से मैट्रिक पास सोरेन ने 1991 में अविभाजित बिहार की सरायकेला सीट से उपचुनाव के जरिये निर्दलीय विधायक चुने जाने के साथ ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। चार साल बाद उन्होंने झामुमो के टिकट पर इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और भाजपा के पंचू टुडू को हरा दिया। 2000 में विधानसभा चुनाव में उन्हें इसी सीट से भाजपा के अनंत राम टुडू ने हराया। वर्ष 2005 में भाजपा उम्मीदवार को केवल 880 मतों के अंतर से हराकर सीट फिर से जीत हासिल की और 2009, 2014 और 2019 के बाद के चुनावों में इसे बरकरार रखा।

उन्होंने सितंबर, 2010 से जनवरी, 2013 के बीच अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया, जब भाजपा ने झामुमो के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी। जब हेमंत सोरेन ने 2019 में राज्य में अपनी दूसरी सरकार बनाई, तो चंपई सोरेन खाद्य और नागरिक आपूर्ति और परिवहन मंत्री बने।

ये भी पढ़ें:-नूंह हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे 6 और आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि चंपई सोरेन का विवाह कम आयु में हो गया था और उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सभी पांच सीट पर हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य की 28 आरक्षित सीट में से केवल दो ही जीत सकी।

Champai sorens joining bjp has disturbed hemant sorens sleep jmms electoral equation spoiled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2024 | 07:33 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

विपक्ष के शोर-शराबे के बीच मोदी सरकार ने किया खेल, ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद से पास- VIDEO

2

अलीगढ़ में सीएम योगी कल्याण सिंह का किया बखान, कहा- बाबूजी की विरासत यूपी के विकास की आधारशिला

3

कृष्ण छठी पर श्रीकृष्ण को परोसें ये खास भोग, ऐश्वर्य के बनेंगे योग, मनोकामनाएं होंगी पूरी!

4

Kal Ka Mausam: 14 राज्यों में दस्तक देगी तबाही, IMD ने जारी की चेतावनी; जानिए अपने इलाके का मौसम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.