- Hindi News »
- Haryana »
- Police Got Bigger Teams In Nuh Violence Case 6 More Hostages Driving A Child Arrested
नूंह हिंसा मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे 6 और आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के नूंह जिले में पिछली साल हुई हिंसा में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोमान, सद्दाम, साबिर अली, मोहम्मद मुस्तफा, अरबाज और मोहम्मद साकिर के रूप में की गई है।
- Written By: शुभम पाठक

नूंह हिंसा के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नूंह: हरियाणा में पिछले साल नूंह जिले में हुई हिंसा को लेकर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हरियाणा के नूंह में पुलिस ने पिछले साल जिले में हुई हिंसा में वांछित छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की मानी तो आरोपी एक साल से फरार थे और उनके खिलाफ एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भीड़ जुटाने के आरोप में सात अगस्त 2023 को नूंह के साइबर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने दी जानकारी
हरियाणा के नूंह जिले में पिछली साल हुई हिंसा में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नोमान, सद्दाम, साबिर अली, मोहम्मद मुस्तफा, अरबाज और मोहम्मद साकिर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी नूंह के फिरोजपुर नामक गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास से छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें:-खुशखबरी! सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट नोएडा हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, जानें कब से उड़ान भरेंगी विमान
नूंह हिंसा पर एक नजर
हरियाणा पिछले साल 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की एक शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद भड़की झड़पों में दो होमगार्ड और गुरुग्राम की एक मस्जिद के एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। भड़की भीड़ ने बड़ी संख्या में वाहनों को जला दिया था।
साथ ही भीड़ ने नूंह साइबर पुलिस थाने को भी आग लगा दी थी। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अलग-अलग मामले दर्ज किए थे और पहले ही 300 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब हिंसा के सिलसिले में छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी छह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:-बहराइच में नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, वन विभाग की टीम ने पकड़ा एक और आदमखोर भेड़िया
Police got bigger teams in nuh violence case 6 more hostages driving a child arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
May 10, 2026 | 08:09 PMUbe Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
May 10, 2026 | 08:05 PMलाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
May 10, 2026 | 08:00 PMहंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
May 10, 2026 | 07:59 PMपेट्रोल-डीजल बचाएं, वर्क फ्रॉम होम करें….हमारे पास बड़े-बड़े तेल के कुएं नहीं, PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
May 10, 2026 | 07:59 PMजनता की समस्या सुलझाने की जगह अपने झगड़े में उलझे…केरल में CM के चयन में देरी पर PM मोदी
May 10, 2026 | 07:51 PMमुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
May 10, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM














