चंपई सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
सरायकेला: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को यानी आज अपना नामांकन दाखिल कर लिया। उन्होंने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सरायकेला उन 43 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।
पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी जो शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। सोरेन झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)) नेताओं के हाथों अपमानित और तिरस्कृत होने का हवाला देते हुए 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो गए थे।
ये भी पढ़ें:-झारखंड चुनाव 2024: “चक्रवात दाना से ज्यादा घातक है JMM” सीएम सोरेन पर शिवराज सिंह चौहान का तीखा प्रहार
सोरेन ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र सहित समूचे झारखंड में भाजपा के पक्ष में लहर है। भाजपा इस बार सरकार बनाएगी।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, सरायकेला के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों, युवा साथियों एवं माताओं बहनों समेत आप सभी सरायकेला वासियों का आभार, धन्यवाद। आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChampaiSoren जी के नामांकन कार्यक्रम में आप सबके उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित… pic.twitter.com/KuXoihFMGx — Sanand Acharya (Tulu) (@ImSanandAcharya) October 25, 2024
सरायकेला सीट से झामुमो उम्मीदवार गणेश महली भी अपने दस्तावेज जमा करने के लिए नामांकन केंद्र पहुंचे। महली हाल में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे। झामुमो ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची में इस सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में महली के नाम की घोषणा की।
ये भी पढ़ें:-झारखंड चुनाव 2024: बरहेट से हेमंत सोरेन ने किया नामांकन, BJP ने इस सीट से अब तक नहीं उतारा उम्मीदवार
झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। पहले चरण में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार तक 433 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी।