- Hindi News »
- Jharkhand »
- Baba Ramdev Arrived To Pay Tribute To Shibu Soren The Yoga Guru Paid Tribute To Dishom Guru In This Way
शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबा रामदेव, योग गुरू ने दिशोम गुरू को ऐसे किया नमन
Shibu Soren Bhoj: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शनिवार को लाखों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबा रामदेव, फोटो- सोशल मीडिया
Baba Ramdev at Shibu Soren Bhoj: बाबा रामदेव के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नेमरा पहुंचकर शिबू सोरेन श्रद्धांजलि दी। दोनों ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई।
बाबा रामदेव ने इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। वहीं मुख्यमंत्री आवास की ओर से सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया कि बाबा रामदेव ने दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देकर आदर भाव प्रकट किया। इस पूरे मौके पर बाबा रामदेव के भावपूर्वक श्रद्धांजलि देने की चर्चा खूब रही।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में शामिल होने हेतु बाबा रामदेव नेमरा पहुंचे। बाबा रामदेव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। pic.twitter.com/CIlGQjog1P — Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 16, 2025
4 अगस्त को हुआ था दिशोम गुरु का निधन
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा संपन्न कराया गया। सभी अंतिम संस्कार से जुड़ी परंपराएं नमेरा में ही पूरी की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नेमरा पहुंचे और शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
11:11 Angel Number Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
अजब चोर की गजब दास्तां! कांग्रेस दफ्तर से उखाड़ ले गए 73 नल, फर्श पर लिख छोड़ा ‘आई लव यू’ मैसेज
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
संस्कार भोज में देशभर से मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लगभग 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। आगंतुकों की सुविधा के लिए 300 से ज्यादा ई-रिक्शा लगाए गए थे, जो पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक लोगों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने दिल्ली को दी 11000 करोड़ की सौगात, अब चंद मिनटों में पूरा होगा दिल्ली से गुरुग्राम का सफर
दो लाख से ज्यादा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था
संस्कार भोज के लिए करीब दो लाख से भी अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। खाने में 12 से अधिक व्यंजनों को परोसा गया, जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्प मौजूद थे। खासतौर पर दाल-चावल, मछली फ्राई और मटन जैसे व्यंजन बड़ी मात्रा में तैयार किए गए। इस मौके पर न केवल झारखंड बल्कि आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यह आयोजन शिबू सोरेन के जीवन और उनके आदिवासी समाज के योगदान की एक महान स्मृति बन गया।
Baba ramdev arrived to pay tribute to shibu soren the yoga guru paid tribute to dishom guru in this way
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














