Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद बोले संतोष गंगवार, कहा- नयी जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किए जाने की घोषणा होते ही शनिवार रात में ही बरेली में उनके भारत सेवा ट्रस्ट स्थित आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया

  • By शुभम पाठक
Updated On: Jul 28, 2024 | 01:36 PM

संतोश गंगावर (सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झरखंड में नए राज्यपाल संतोष गंगवार को नियुक्त किया गया है। झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जो नयी जिम्मेदारी दी है, वह उस पर खरा उतरूंगा। झारखंड के नए राज्यपाल गंगावर बरेली संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद रह चुके हैं।

झारखंड के नए राज्यपाल को लेकर राष्ट्रपति भवन द्वारा शनिवार रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। गंगवार को राज्यपाल नियुक्त किए जाने की घोषणा होते ही शनिवार रात में ही बरेली में उनके भारत सेवा ट्रस्ट स्थित आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया और मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। जिस दौरान गंगवार हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकारते रहे।

संतोष गंगावर ने जाहीर की खुशी

झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने के बाद संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार रात करीब एक बजे पत्रकारों से कहा कि मुझे जो नयी जिम्मेदारी मिली है, उस पर खरा उतरूंगा। पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया। अब राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभारी हूं। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी जी मेरे लिए जो नयी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा।

सम्बंधित ख़बरें

हाईकोर्ट ने ED अफसरों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड: गुमला में हाईवा ने पिकअप वैन को मारी जोरदार टक्कर, चार की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जन्मदिन विशेष: साधारण आदिवासी से ‘दिशोम गुरु’ तक…जब हक के लिए पूरे सिस्टम से टकरा गए थे ‘बागी’ शिबू सोरेन

गढ़वा में सच की कीमत: ‘कन्या विवाह विकास योजना’ के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले पत्रकार पर हमला

बरेली की जनता का जताया आभार

इसके साथ ही गंगावर ने बरेली की जनता का भी आभार जताया। जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर लगातार भरोसा जताया। लगातार अटूट विश्वास और प्यार बनाए रखा। बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आठ बार सांसद रह चुके संतोष कुमार गंगवार, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्‍द्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं के दौरान कहा था कि संतोष गंगवार को कुछ अलग से स्थान दिया जाएगा।

बात अगर शुरुआत से करें तो बरेली संसदीय सीट 2024 के चुनाव में भी भाजपा के छत्रपाल गंगवार ने जीती। गंगवार का जन्म 1948 में हुआ और बरेली कॉलेज से ‘बीएससी’ की पढ़ाई के साथ ही एलएलबी की उपाधि हासिल कर 1984 में राजनीतिक जीवन की शरुआत की। उनसे पूछा गया कि वह राजनीति में कैसे आए तो उन्होंने कहा, ‘‘आपातकाल के दौरान जेल जाना पड़ा। एक वर्ष जेल में काटने के बाद जब बाहर आया तो सोचने का तरीका थोड़ा बदल गया। इसी बीच, थोड़ा समय बीतने के बाद जनता पार्टी की बरेली जिला कमेटी में महामंत्री का पद प्रस्तावित किया गया तो मैंने स्वीकार कर लिया।

संतोष गंगावर का राजनीतिक करियर

संतोष गंगावर अपना पहला चुनाव 1984 में वह कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी आबिदा बेगम से हार गए थे। इसके बाद 1989 में वह फिर से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल कर पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1991, 1996, 1998, 1999, 2004 में लगातार जीत का सेहरा उन्हीं के सिर सजा। उनकी पहचान कुर्मी बिरादरी के प्रभावशाली नेता के रूप में है।

हालांकि वह सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं। वर्ष 2009 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह ऐरन ने उनको पराजित कर दिया था, लेकिन गंगवार ने उसके बाद 2014 और 2019 में अपनी जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगवार को राज्यपाल बनाए जाने पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्‍ज्‍वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

After being appointed as the new governor of jharkhand santosh gangwar said

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2024 | 01:35 PM

Topics:  

  • Jharkhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.