जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत, पुलिस अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से दो पुलिस कर्मियों की मौत की खबर सामने आ रही है। उनके शरीर पर गोलियों के निशान भी पाए गए है, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और मामले की जांच कर रही है, जहां पुलिस को कुछ शक भी है।
- Written By: प्रिया जैस
जम्मू में 2 पुलिसकर्मी की मौत (सौजन्य-एक्स)
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से दो पुलिसकर्मियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जिससे पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार तड़के दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोलियां लगने के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने संदेह जताया कि संभवत: दोनों पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तड़के करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय स्थित काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले।
एक-दूसरे पर गोली चलाने का संदेह
उन्होंने बताया कि पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत संभवत: एक-दूसरे पर गोलियां चलाने के कारण हुई।
सम्बंधित ख़बरें
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
‘पर्सनैलिटीज एंड लेजेंड्स ऑफ जम्मू-कश्मीर’ किताब पर मचा बवाल; पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
अमरनाथ यात्रा 2026: गुलमर्ग-श्रीनगर रूट पर शाम 5 बजे के बाद पर्यटक वाहनों की ‘नो एंट्री’, आवाजाही पर लगी रोक
पुलिस का बयान
एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा, “घटना सुबह 6.30 बजे हुई। वे सोपोर से तलवारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था। दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिसकर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।”
#WATCH | J&K: SSP Udhampur Amod Nagpure says, "The incident happened at 6.30 am. They were going from Sopore towards the training centre in Talwara. Police officers have reached the spot. As per the initial investigation, it has been proven that AK-47 rifle was used in the… https://t.co/Tynt5gjWQo pic.twitter.com/YEpwEG0ZYT — ANI (@ANI) December 8, 2024
जम्मू-कश्मीर की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आपसी रंजिश के चलते मौत
ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में कथित तौर पर आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
आपको बताते चले कि जम्मू-कश्मीर भारत के लिए काफी संवेदनशील है क्योंकि यहां अक्सर आतंकी हमले होने की संभावनाएं रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की मौत होने से पुलिस दल भी अलर्ट हो गया है।
