-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Special Operation Of Security Forces In Jammu And Kashmir Terrorist Hideout Destroyed In Khanyar Watch Video
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का विशेष ऑपरेशन, खानयार में आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त, देखिए VIDEO
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
मकान में छिपे आतंकियों को बाहर लाने के लिए सुरक्षाबलों ने एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी केमिकल का प्रयोग किया जिससे मकान के एक हिस्से में आग लगाई।

फोटो सोर्स वीडियो
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में शनिवार, 2 नवंबर को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दो अलग-अलग एनकाउंटर जारी हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि श्रीनगर के खानयार में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। इस एनकाउंटर के दौरान इलाके में भारी धुआं और धमाकों की आवाज सुनाई दी है।
खानयार इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बड़ा कमांडर भी शामिल है, जो किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आतंकियों को बाहर निकलने का इंतजार किया। हालांकि, आतंकवादी लगातार फायरिंग कर रहे थे, जिससे चार जवान घायल हुए हैं।
सेना का विशेष ऑपरेशन
मकान में छिपे आतंकियों को बाहर लाने के लिए सुरक्षाबलों ने एक विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी केमिकल का प्रयोग किया जिससे मकान के एक हिस्से में आग लगाई। इसका उद्देश्य था कि धुएं और आग के कारण आतंकवादी बाहर आ जाएं और उन्हें पकड़ा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
वीडियो में दिखी आतंकियों की घेराबंदी
खानयार में रुक-रुककर फायरिंग जारी थी, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सुरक्षाबल आतंकियों की स्थिति का पता लगाते और उन्हें घेराबंदी करते दिख रहे हैं। साथ ही, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: A plume of smoke billows into the sky in Srinagar. Gunshots can be heard in the background as an encounter is underway between security forces and terrorists in the Khanyar area of Srinagar. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/liSbElpyZi — ANI (@ANI) November 2, 2024
#WATCH | Jammu and Kashmir: Visuals from the Khanyar area of Srinagar where an encounter is underway between security forces and terrorists. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/9MIuXUTO4M — ANI (@ANI) November 2, 2024
इस एनकाउंटर में घायल हुए जवानों में दो सीआरपीएफ और दो पुलिस के जवान शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें – बिहार में रोजगार के मुद्दें पर भड़के जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर, लालू-नीतीश को दिखाया आईना
Special operation of security forces in jammu and kashmir terrorist hideout destroyed in khanyar watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














