किश्तवाड़ की घटना को लेकर PM मोदी चिंतित, घायलों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Kishtwar Cloudburst Situation: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ बादल फटने की आपदा में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
घायलों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Image- IANS)
Rajnath Singh Kishtwar Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जम्मू के सरकारी मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां रक्षा मंत्री ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में घायल लोगों से मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने दौरे की फोटो भी शेयर की। रक्षा मंत्री ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं कर पाया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपदा से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
प्रधानमंत्री भी घटना को लेकर चिंतित
राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं किश्तवाड़ में जो घटना घटी थी। उसके घायलों को देखने आया था। प्रधानमंत्री भी घटना को लेकर चिंतित हैं और स्थिति जानना चाहते थे, इसलिए मैं यहां पर आया हूं। मैं घटनास्थल पर जाना चाहता था, लेकिन खराब मौसम के कारण वहां जाना संभव नहीं है। कई जगहों पर लैंड स्लाइड भी हुआ है, इसलिए वहां जाना संभव नहीं है। मैंने अस्पताल में घायलों को देखा है, वे खतरे से बाहर हैं। मैं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को बधाई देता हूं। सभी घायलों ने बताया कि वे इलाज से संतुष्ट हैं।”
कोई कसर नहीं छोड़ रही सरकार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू के मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और किश्तवाड़ के चिशोती में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मेरे साथ थे।”
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर; आषाढ़ पूर्णिमा पर पहलगाम पहुंची छड़ी मुबारक
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
यह भी पढ़ें- ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’, DK शिवकुमार के बाद एक और विधायक ने गाया RSS का प्रार्थना गीत, हलचल तेज
उन्होंने आगे लिखा, ”खराब मौसम के कारण, मैं आज किश्तवाड़ के बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर सका। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू से चिशोती की स्थिति की समीक्षा की। यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि राज्य प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संकट की स्थिति के दौरान उत्कृष्ट कार्य किया है।” उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
