PM मोदी ने चिनाब ब्रिज के उद्घाटन में फीता काटा नहीं खोला, क्या है राज?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। कश्मीर में आज चिनाब रेल ब्रिज के उद्घाटन के दौरान उन्होंने पुल का उद्घाटन फीता काटकर नहीं खोल कर किया जो चर्चा में आ गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का रिबन काटकर नहीं खोलकर किया उद्घाटन
जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया है। किसी भी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के दौरान यूं तो फीता काटकर उसकी शुरुआत करने की प्रक्रिया आम है लेकिन पीएम मोदी का अंदाज खास है। चिनाब पुल का उद्घाटन भी उन्होंने अलग अंदाज में किया। उन्होंने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन फीता काटकर नहीं खोल कर किया है। आखिर इसके पीछे क्या राज है?
भारतीय इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण कश्मीर में देखने को मिल रहा है। चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का उद्घाटन आज किया गया है। प्रधानमंत्री ने पुल के उद्घाटन से पहले प्लेटफॉर्म पर घूमकर पुल को देखा और उसके बारे में अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी भी ली।
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Anji bridge, India’s first cable-stayed rail bridge. Lt Governor Manoj Sinha, CM Omar Abdullah and Railway Minister Ashwini Vaishnaw also present. #KashmirOnTrack (Video: DD) pic.twitter.com/vMsBaMMNBb — ANI (@ANI) June 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार
CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
पीएम ने फीता खोलकर किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन के लिए फीता काटा नहीं बल्कि खोला। उनके साथ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव भी थे। पीएम ने फीता काटने की प्रथा को फॉलो न कर उसे खोलकर नए निर्माण की शुरुआत की पहल की है।
क्यों फीता खोलकर की चिनाब ब्रिज की शुरुआत
कहा जाता है कि भारतीय संस्कृति में किसी नई चीज की शुरुआत बंधनों को खोलकर की जाती है। आमतौर पर जन्मदिन पर भी कई लोग केक काटने से परहेज करते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने भी ब्रिज के उद्घाटन के दौरान फीता काटने के बजाए उसे खोलकर चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करने के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का किया उद्घाटन, कटरा से श्रीनगर का सफर होगा आसान
पंबन ब्रिज और सेला टनल के उद्घाटन में भी नहीं काटा फीता
तमिलनाडु में इसी वर्ष बने अद्भुत पंबन ब्रिज के उद्घाटन के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई फीता नहीं काटा था। पीएम मोदी ने इस दौरान रिमोट का बटन दाबकर पंबन ब्रिज की शुरुआत की थी। इसके अलावा पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे लंबी सेला सुरंग की शुरुआत का लोकार्पण भी बिना फीता काटे किया था। ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को फीता काटने के बजाए नए तरीके से लोकार्पण या उद्घाटन करते देखा गया है।
