Operation Sindoor से बौखलाया पाकिस्तान, पुंछ में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 लोगों की मौत…कई घायल
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से बीती रात से हो रही फायरिंग में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 43 लोग घायल हो गए हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पूंछ में फायरिंग
श्रीनगर: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखला गया है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातर बीती रात से फायरिंग की जा रही है। पुंछ में फायरिंग से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 43 लोगों के घायल होने की खबर है। पुंछ और तंगधार इलाकों में एलओसी के पास स्थित गांवों को निशाना बनाकर निर्दोष ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है।
यह गोलीबारी भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से पाकिस्तान और पीओके के नौ आंतकवादी ठिकानों पर मिसाइल अटैक के बाद शुरू हुई है। घटना के बाद भारत की ओर से गृहमंत्री ने अलर्ट जारी कर दिया है। सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
फायरिंग से बॉर्डर से सटे इलाकों में दहशत
पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार फायरिंग से बॉर्डर से सटे इलाकों में दहशत फैल गई है। पुंछ में एलओसी के पास बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और यहां तक कि पुंछ जिला मुख्यालय के पास गोलीबारी की गई है। आवासीय मकानों और वाहनों को भी इसमें नुकसान हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
वैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
उरी में 5 नाबालिग और 10 बच्चे भी घायल
अधिकारियों के मुताबिक बारामुला में उरी सेक्टर में सीमा के पास भी गोलीबारी की गई थी। इसमें उरी सेक्टर में हुई गोलीबारी के दौरान 5 नाबालिग के साथ ही 10 बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई राज्यों में हाई अलर्ट
भारत ने पाकिस्तान और पीओके पर इतना बड़ा हमला किया है जिससे पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। भारत के सैन्य बल सीधा हमला करने की फिलहाल उसकी हिम्मत तो नहीं है लेकिन वह पाकिस्तान से सटे राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में कोई गतिविधि को अंजाम दे सकता है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह ने इन सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
