जम्मू-कश्मीर: ‘ऑपरेशन बिहाली’ की पहली कामयाबी, सुरक्षाबलों ने ढेर किया जैश आतंकी
बसंतगढ़ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। जबकि, ऑपरेशन अभी भी जारी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के बसंतगढ़ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। जबकि, ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया था।
खुफिया तंत्रों से उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके के बिहाली में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टुकड़ी ‘ऑपरेशन बिहाली’ शुरू किया था। सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे तभी छिपकर बैठे आतंकियों ने फायरिंग कर दी।
सुरक्षाबलों ने चलाया ‘ऑपरेशन बिहाली’
इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और ‘ऑपरेशन बिहाली’ की शुरुआत के 6 घंटे बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें उन्होंने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। वहीं, अन्य आतंकियों की तलाश में अब सेना और पुलिस पूरे इलाके को छानने में जुटी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
भारतीय सेना ने दी ऑपरेशन की जानकारी
सेना की यूनिट व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट करते हुए आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। ऑपरेशन बिहाली का अपडेट देते हुए पोस्ट में लिखा गया है कि “बसंतगढ़ में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से चल रहे संयुक्त ऑपरेशन में, अब तक एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है।”
Op BIHALI Update
In the ongoing joint operation by #IndianArmy & @JmuKmrPolice in #Basantgarh, one #terrorist has been neutralized till now.#Operation continues.@adgpi@NorthernComd_IA — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) June 26, 2025
कश्मीर में बजा ख़तरे का सायरन, जवानों ने संभाला मोर्चा, चारों तरफ मचा हड़कंप!
सुरक्षाबलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश
बीते कल यानी बुधवार को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने सीमा पार से तीन से चार आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सेना के आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया, जिसका शव नियंत्रण रेखा के पास बरामद किया गया, जबकि बाकी आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर भागने में सफल रहे।
