Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कम मतदान पर बोले उमर अब्दुल्ला, यह केंद्र को श्रीनगर के लोगों का संदेश

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान में यहां 56 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इस दौरान श्रीनगर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में मात्र 29.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसको लेकर NC के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र को जिम्मेदार माना है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Sep 26, 2024 | 04:03 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में श्रीनगर जिले में हुए कम मतदान को लेकर नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। केंद्र पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा कि शायद यहां की स्थिति को सामान्य दिखाने की केंद्र सरकार की कोशिश पर यह यहां के लोगों की प्रतिक्रिया है। बुधवार को श्रीनगर जिले में मात्र 29.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में यहां 56 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला जबकि पहले चरण में 18 सितंबर को करीब 61.38 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां के पांच जिलों बडगाम, गांदेरबल, रियासी, पुंछ और राजौरी में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि श्रीनगर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मात्र 29.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

श्रीनगर में हुआ मात्र 29.81 प्रतिशत मतदान

श्रीनगर में हुए कम मतदान को लेकर गुरुवार को उमर अब्दुल्ला ने बारामूला के सीमावर्ती उरी शहर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं, तो मुझे उम्मीद थी कि उच्च मतदान होगा क्योंकि कोई बहिष्कार का आह्वान नहीं था, हमले नहीं हुए, मतदाताओं को डराया-धमकाया नहीं गया। मुझे लगता है कि इसके लिए केंद्र भी जिम्मेदार है। उसने उच्च मतदान को सामान्य स्थिति के संकेत के रूप में पेश करने की कोशिश की। उसे ऐसा दिखाने की चेष्टा की जैसे कि लोगों ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को स्वीकार कर लिया है। शायद यह श्रीनगर की प्रतिक्रिया हो, क्योंकि श्रीनगर के लोग गलत संकेत नहीं भेजना चाहते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

देवयानी राणा का भाषण क्यों हो रहा वायरल? विरोधी उमर अब्दुल्ला के विधायक भी जमकर कर रहे तारीफें, Video देखें

पूर्ण राज्य के दर्जे पर हंगामे के आसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिवसीय सत्र शुरू, विपक्षी दल घेरेंगे सरकार

BMC चुनाव में भाजपा की जीत, अब मुंबई की प्रगति की बढ़ी जिम्मेदारी: उमर अब्दुल्ला

टाटा मैराथन में दौड़े J&K सीएम उमर अब्दुल्ला, BMC नतीजों पर दिया बड़ा बयान, याद आए मुंबई में बिताए तीन साल

चुनाव दिखाने के लिए बुलाए गए थे राजनयिक

केंद्र सरकार द्वारा विदेशी राजनयिकों को कश्मीर में चुनाव दिखाने के लिए बुलाया गया था। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसा करने केंद्र की एक भूल थी। उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार ने राजनयिकों को बुलाकर एक अन्य गलती कर डाली। शायद वह दिखाना चाहता था कि श्रीनगर में उच्च मतदान प्रतिशत एक बड़े बदलाव का संकेत है। श्रीनगर के लोग नहीं चाहते थे कि उनका इस तरह इस्तेमाल किया जाए, इसलिए उन्होंने कम संख्या में वोट डाला। लेकिन मैं उनके प्रति आभारी हूं जो मतदान करने बाहर आये, चाहे उन्होंने जिस किसी को वोट डाला हो।” उल्लेखनीय है कि बुधवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका, नार्वे और सिंगापुर समेत 16 देशों के राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल को जम्मू कश्मीर में चुनाव का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया था।

एक अक्टूबर को होगा तीसरे चरण का मतदान

उमर गांदेरबल और बडगाम से चुनाव लड़ रहे हैं। वे गुरुवार को पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए उरी आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारामूला, बांदीपुरा और कुओवाड़ा जिले पारंपरिक रूप से उच्च मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी यहां मतदान प्रतिशत उच्च ही रहेगा। अब आगामी एक अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण का चुनाव होना है जिसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Omar abdullah blames central government for low voting percentage in second phase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 26, 2024 | 04:03 PM

Topics:  

  • Omar Abdullah
  • Srinagar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.