नितिन नबीन (सोर्स-सोशल मीडिया)  
लखनऊ

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हिंदू धर्म के अपमान पर चुप हैं राहुल, अखिलेश और केजरीवाल

UP Politics: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ सम्मेलन में राहुल, अखिलेश और केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर सांस्कृतिक विरासत को कमजोर और हिंदू आस्था के अपमान पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

करुणा नंद शाहवाल

Nitin Nabin Attacks The Opposition Akhilesh And Kejriwal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लखनऊ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हिंदू धर्म और सनातन पर लगातार प्रहार करने वालों पर चुप्पी साध लेते हैं और देश की सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। नितिन नबीन ने कहा कि विपक्ष को यह भूल नहीं करनी चाहिए कि हिंदू समाज अपनी आस्था और परंपराओं के अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति नहीं करती, बल्कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास और अन्य धार्मिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें भाजपा की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना करते हुए दावा किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा संगठन की मजबूती और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

सनातन के अपमान पर विपक्ष को घेरा

उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल न करे, क्योंकि देश की जनता अपनी आस्था और सांस्कृतिक विरासत के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। नितिन नबीन ने कहा, "मैं राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिए कि लोग आपके बहकावे में आ जाएंगे।

जब आपके सहयोगी और समर्थक हिंदू देवी-देवताओं तथा सनातन पर टिप्पणी करते हैं, तब आप मौन साध लेते हैं। उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती रहेगी।"

राम मंदिर और काशी का किया जिक्र

नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा ने केवल विकास की राजनीति नहीं की, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम भी किया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनर्विकास और देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

उन्होंने आगे कहा कि इस विरासत को बचाने और संजोने के लिए पूर्वजों ने बलिदान दिए हैं और भाजपा उसी विरासत को आगे बढ़ाने का काम निरंतर कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद और माफियाराज की पहचान बन गया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन की ताकत के बूते लड़ा जाएगा।

शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूत संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट