जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में भयंकर आग, अग्निकांड से 20 से अधिक घर जलकर खाक
J-K Fire: जम्मू-कश्मीर से मिली बड़ी खबर का अनुसार यहां के अनंतनाग जिले में आज यानी गुरुवार को लगी भीषण आग में 20 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जिससे करीब तीन दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
अनंतनाग में भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर से मिली बड़ी खबर का अनुसार यहां के अनंतनाग जिले में आज यानी गुरुवार को लगी भीषण आग में 20 से अधिक घर जलकर खाक हो गए जिससे करीब तीन दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं। इस बाबत आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि, आग दक्षिण कश्मीर जिले के कादीपोरा इलाके के गाजी नाग में एक घर में लगी जो तेजी से आसपास के घरों तक फैल गई।
वहीं घनी आबादी वाले इस इलाके में आग लगने के दौरान कुछ गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ जिससे आग और तेजी से फैल गयी। पुलिस ने यह भी बताया गया कि पुलिस, अन्य सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई घर आग की चपेट में आ गए।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा
सेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
Expert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस
High Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी
पुलिस ने बताया कि, आग बुझाने का अभियान रात भर चला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अनंतनाग के तहसीलदार सज्जाद अहमद वानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस आग में कुल 22 घर जलकर खाक हो गए जिससे 37 परिवार बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए तत्पर है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अनंतनाग में लगी भीषण आग में कई घर जलकर खाक हो गए जिससे कई लोग बेघर हो गए हैं। प्रभावितों को तत्काल राहत और पुनर्वास सहायता प्रदान की जा रही है। इस कठिन समय में हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
