Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महबूबा की गुहार क्या सुनेंगे नायडू और नीतीश कुमार? वक्फ संशोधन अधिनियम रोकने लिए PDP धर्म संकट में फंसाया

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखकर वक्फ अधिनियम में संशोधन को...

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jan 31, 2025 | 09:53 PM

चंद्रबाबू, नीतीश, महबूबा मुफ्ती (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगरः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखकर वक्फ अधिनियम में संशोधन को रोकने में मदद करने का आग्रह किया है।

मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक न केवल मुसलमानों के धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करता है, बल्कि वक्फ अधिनियम की स्वायत्तता को कमजोर करके इन संपत्तियों को जब्त करने का भी प्रयास करता है। मैंने नीतीश कुमार जी और चंद्रबाबू नायडू जी को पत्र लिखकर भारत के विचार पर इस हमले को रोकने का आग्रह किया है।

भाजपा के दोनों सहयोगियों को लिखे पत्र में पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ विधेयक ऐसे समय में आया है जब मुसलमानों को व्यवस्थित रूप से राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि संभवतः सबसे अधिक चिंता की बात संयुक्त संसदीय समिति को सौंपे गए असहमति नोट के रूप में विपक्षी दलों द्वारा उठाई गई चिंताओं की घोर उपेक्षा है। इस असंवैधानिक विधेयक से सबसे अधिक प्रभावित समुदाय से परामर्श करने के किसी भी वास्तविक प्रयास के बिना परामर्श की प्रक्रिया हास्यास्पद लगती है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधेयक को देश भर में वक्फ के स्वामित्व वाली संपत्तियों के सुधार के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन इसका असली उद्देश्य वक्फ अधिनियम की नींव को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सहयोगी दोनों मुख्यमंत्री मामले को प्रभावित करने और इस हमले को रोकने की स्थिति में हैं।

मुफ्ती ने कहा आप हमेशा हमारे संविधान में दृढ़ विश्वास रखते रहे हैं और लगातार गंगा-जमुनी भाईचारे की भावना के समर्थक रहे हैं। आज, राजग के प्रमुख सदस्यों के रूप में, आप इस मामले को प्रभावित करने और इस हमले को रोकने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईमानदारी से आपसे हस्तक्षेप करने और इस विधेयक को हमारी राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने से रोकने का आग्रह करती हूं।

Mehbooba mufti wrote letter to nitish and naidu for stop waqf amendment act

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • Mehbooba Mufti
  • Nitish Kumar
  • Wakf Amendment Bill

सम्बंधित ख़बरें

1

युवाओं को साधने के लिए सौगात! PM ने लॉन्च की करोड़ों की योजनाएं, RJD को बताया कीड़ा लगा हुआ पेड़

2

PM Modi ने लॉन्च की 60,000 करोड़ की ‘PM सेतु योजना’, ITI संस्थान अब सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे

3

बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

4

‘चुनाव आ रहे, ध्यान दीजिएगा…’ नीतीश बोले- 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार भेज दिए

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.