‘विरोध में कयामत तक खड़ी रहूंगी…’ महबूबा मुफ्ती का ईरान समर्थन में प्रदर्शन, ट्रंप-नेतन्याहू के जलाए पुतले
America Iran War: ईरान पर हुए हमले को लेकर महबूबा मुफ्ती ने आज इजरायल और अमेरिका के खिलाफ विरोध जाहिर किया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला फूंका है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Mehbooba Mufti (Image Source: Social Media)
Mehbooba Mufti Against Israel US: जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला जलाकर यह साबित कर दिया कि वह अमेरिका और इजरायल के हमलों का कड़ा विरोध करती हैं और ईरान के साथ खड़ी हैं। महबूबा मुफ्ती के प्रदर्शन में शामिल हुए समर्थकों के हाथों में खामेनेई के पोस्टर दिखाई दिए और लोगों ने इजरायल और अमेरिका के विरोध में जोरदार नारे लगाए।
मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम पूरी दुनिया के लोगों को यह पैगाम देना चाहते हैं कि कश्मीर के लोग ईरान के लोगों के साथ हैं। हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि इस मुद्दे पर जो लोग आज जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाए।
महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर विरोध का वीडियो पोस्ट करते हुए महबूबा मुफ्ती ने लिका, “मैं उन लोगों के साथ शांति से खड़ी हूं, जो शांति के साथ खड़े हैं, और जो विरोध करते हैं, उनके विरोध में कयामत तक खड़ी रहूंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
India Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
Israel Blast: बेइत शेमेश स्थित टोमर टेस्टिंग ग्राउंड में भयंकर विस्फोट, आसमान में छाया काला धुआं
“I stand in peace with those who stand in peace with you, and in opposition to those who oppose you, until the Day of Judgment.” pic.twitter.com/NyDSuOWQVa — Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) March 4, 2026
महबूबा का यह कहना साफ दर्शाता है कि वह ईरान के समर्थन में मजबूती से खड़ी हैं। इसके अलावा मुफ्ती ने मीडिया से बात भी की और कई मुद्दों पर अपना रुख साफ किया।
पोस्टर में जेफरी एपस्टीन की तस्वीर भी शामिल
जिन पोस्टर्स में महबूबा मुफ्ती ने आग लगाई उसमें जेफरी एपस्टीन भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पार्टी के समर्थकों के हाथ में खामेनेई की तस्वीर भी दिखाई दी। इस मौके पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 5-6 दिनों से चल रहे ईरान अमेरिका युद्ध में वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई शहीद हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों ने गुस्से को जाहिर करने की कोशिश की है और उसका नतीजा यह हुआ है कि आज कई लोग जेल में बंद हैं।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “पिछले 5-6 दिनों से ईरान पर इजराइल और अमेरिका की तरफ से लगातार हमला किया जा रहा है। इसमें वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए हैं। इसके बाद इस मुद्दें पर लोगों का गुस्सा और तकलीफ उभर कर आई है। लोगों… https://t.co/PXXgXyds3S pic.twitter.com/sIH81iqEIp — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि इस मुद्दे पर जो लोग आज जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाए।
यह भी पढ़ें: तेल अवीव में इजरायल के मिलिट्री हेडक्वार्टर पर ईरान ने बरसाए बम, IRGC ने बताया कैसे सफल हुआ ऑपरेशन
OIC का भी कर चुकी हैं विरोध
इससे पहले पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर हुए हमले को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्पोरेशन की चुप्पी का भी विरोध किया था। उन्होंने ओआईसी की निंदा करते हुए उसे मूकदर्शक बताया था और इसे मुस्लिम उम्माह की सामूहिक अंतरात्मा और हितों के साथ घोर विश्वासघात बताया था।
