-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Kashmir Uri Infiltration Bid Army Soldier Killed Pakistan Operation Sindoor
लातों के भूत ‘घूंसों’ से नहीं मानते! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली ना’पाक हरकत, उरी में एक जवान शहीद
- Written By: अभिषेक सिंह
Uri Infiltration: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने एलओसी पार करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया, लेकिन इस दौरान गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jammu And Kashmir: एक कहावत है कि ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’, कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का भी है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने बात की बजाय पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का घूंसा जमा दिया। लेकिन ये घूंसा खाकर भी उसकी अक्ल ठिकाने नहीं आई है। मंगलवार की देर रात सीमा पर फिर उसने घुसपैठ करवाने की कोशिश की। जिसे रोकने के चक्कर में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया, लेकिन इस कार्रवाई के दौरान भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुई भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
‘बैट’ करवा रही थी सीमा पर घुसपैठ
सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी घुसपैठियों ने 12 अगस्त की देर रात भारत में घुसने की कोशिश की। यह सामान्य घुसपैठ की कोशिश से अलग था, क्योंकि घुसपैठियों को पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी का समर्थन मिल रहा था। गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ की ऐसी कोशिशें आमतौर पर पाकिस्तानी सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की मदद से की जाती हैं। जिसे पाक आर्मी का डर्टी ट्रिक्स विभाग भी कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
गोलीबारी में एक जवान शहीद
इस गोलीबारी और घुसपैठ को नाकाम करने के लिए भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तानी गोली लगने से सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठिए वहां से भाग निकले।
बारामूला में शहीद हुआ था जवान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अटैक उरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र और 16 सिख एलआई के ज़िम्मेदारी वाले एरिया में हुआ है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह भी गोलीबारी जारी रही। यह वारदात बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान एक अन्य जवान, सिपाही बनोथ अनिल कुमार के शहीद होने के एक दिन बाद हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘भारत एक भी बूंद पानी नहीं छीन सकता, हम जवाब देंगे; 48 घंटे में तीसरी बार पाक नेताओं की धमकी
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद पाकिस्तान की यह पहली बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई है। पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर लक्षित हवाई हमलों और भारत की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के बाद पाक डीजीएम के अनुरोध पर युद्धविराम हुआ था।
Jammu kashmir uri infiltration bid army soldier killed pakistan operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fifa World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
Jul 03, 2026 | 01:01 PMCA Foundation Result 2026: साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 92.75% अंक हासिल कर देश में किया टॉप
Jul 03, 2026 | 12:58 PMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल: सचिन अहीर के बाद किरण सरनाईक भी देंगे शिंदे गुट को समर्थन; बच्चू कडू का बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 12:51 PMगड़चिरोली में आफत की बारिश: आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
Jul 03, 2026 | 12:51 PMआष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
Jul 03, 2026 | 12:50 PM12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














