'भारत एक भी बूंद पानी नहीं छीन सकता, हम जवाब देंगे; 48 घंटे में तीसरी बार पाक नेताओं की धमकी

India vs Pakistan: पाकिस्तान भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहा है। पहले आर्मी चीफ असीम मुनीर फिर पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और अब पाक के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Pakistani Leaders Threat To India
(कॉन्सेप्ट फोटो/ नवभारत लाइव डॉट कॉम)
Published on
Updated on

Pakistani Leaders Threaten India: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल महीने में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इस अभियान के तहत पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने धवस्त कर दिया। इसके बाद से भारत और पड़ोसी देश के बीच जारी तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तानी आर्मी के प्रमुख असीम मुनीर और बिलवाल भुट्टो के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत के खिलाफ धमकी भरे अंदाज में बयान दिया है।

मंगलवार को इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने कहा कि दुश्मन (भारत) पाकिस्तान से एक बूंद पानी भी नहीं छीन सकता। आपने हमें पानी बंद करने की धमकी दी। अगर ऐसा करने का कोशिश हुआ तो पाकिस्तान अच्छे से सबक सिखाएगा, जिसे जीवनभर नहीं भूलेंगे।

शहबाज बोले भारत को देंगे जवाब

कार्यक्रम में बोलते हुए पाकिस्तानी पीएम ने आगे कहा कि भारत अगर पाकिस्तान की तरफ बहने वाला पानी रोकने की कोशिश करता तो यह सिंधु जल संधि का उल्लंघन होगा। धमकी भरे तेवर में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसका जवाब निर्णायक तरीके से दिया जाएगा। शहबाज शरीफ ने कहा कि पानी पाकिस्तान की लाइफलाइन है और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत देश के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भारत के खिलाफ युद्ध की धमकी दे चुके हैं भुट्टो

शहबाज शरीफ से पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की धमकी दे चुके हैं। सोमवार को एक बयान में उन्होंने कहा था कि अगर भारत सिंधु जल संधि को सस्पेंड रखता है तो हमारे पास जंग के अलावा दूसरा कोई ऑप्शंस नहीं बचेगा। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के फैसले से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। हमें एक साथ मिलकर इन आक्रामक नीतियों का जवाब देना चाहिए। बिलावल भुट्टो ने दावा किया था कि पाकिस्तान के लोग 6 नदियों को वापस लेने के लिए पूरी तरह से युद्ध करने को तैयार हैं।

पाक सेना प्रमुख का मिसाइल से उड़ाने की धमकी

भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौते के सस्पेंसन को लेकर पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान के तीन नेताओं ने धमकी भरे बयान दिए हैं। इनमें आर्मी चीफ असीम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हैं। पाक आर्मी चीफ ने कहा था कि अगर भार सिंधु नदी के पानी पर कोई भी बांध का निर्माण करता है तो पाकिस्तान उसे 10 मिसाइलों से उड़ा देगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com