Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jammu-Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों काे मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकियों काे मार गिराया, 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 27, 2025 | 08:32 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर में 3 सुरक्षाकर्मी भी घायल हाे गए हैं, उनका इलाज चल रहा है। कठुआ जिले में पिछले चार दिन से आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है।

गुरुवार सुबह राजबाग के घाटी जुथाना इलाके में जखोले गांव के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ। ये जगह हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है।

कहा जा रहा है कि मारे गए आतंकी उसी ग्रुप का हिस्सा हैं, जो रविवार शाम हीरानगर में आधे घंटे से अधि समय तक चले एनकाउंटर के बाद भाग निकला था। रविवार को एसओजी ने पाकिस्तानी सीमा के पास सान्याल गांव में एक नर्सरी में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया था।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान युद्ध में चौधरी बन रहा था पाक…कतर ने दे दिया बड़ा झटका, पाकिस्तानियों के लिए बंद किए दरवाजे!

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक टैक्स फ्री हुए ये जरूरी सामान

NASA का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री, 10 दिनों तक लगाएंगे चांद का चक्कर

ट्रंप का होमुर्ज पर दुनिया को साफ संदेश…अपना-अपना देखो, देश के नाम संबोधन में बोले- हमें उसकी जरूरत नहीं

छिपे हुए हैं पांच आतंकियों के दो गुट

बीते शनिवार को जानकारी मिली थी कि कम से कम 5 आतंकवादियों के दो गुटों ने शनिवार को घुसपैठ की। इस बीच, स्थानीय ग्रामीणों ने घेराबंदी के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों के लिए सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की। अधिकारियों के अनुसार, पौधशाला में लकड़ियां इकट्ठा करने गईं कुछ महिलाओं ने आतंकवादियों को देखा और बताया कि उनकी संख्या पांच है।

कहां से कहां तक चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

आतंकवादियों की तलाश में सान्याल से डिंग अंब और उससे आगे के इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में सेना, एनएसजी, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जुटे हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर, ड्रोन, यूएवी, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

जम्मू-कश्मीर की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कठुआ में आईडी-डीजीपी ने डाला डेरा

माना जा रहा है कि आतंकियों के इस ग्रुप ने शनिवार को या तो नाले के रास्ते या सीमा पार से बनाई गई सुरंग के जरिए भारत में घुसपैठ की थी। आतंकियों के खात्मे के लिए डीजीपी ने कठुआ में डेरा डाल रखा हैं। पिछले 4 दिन से जम्मू रीजन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी भी मौजूद हैं।

Jammu kashmir security forces killed 2 terrorists in kathua 3 soldiers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 08:32 PM

Topics:  

  • Army Encounter
  • Breaking News
  • Jammu and Kashmir
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.