-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Assam Government Action 81 Anti Nationals Arrested
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से असम में 81 ‘राष्ट्रविरोधी’ गिरफ्तार, परिवार परेशान
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
असम सरकार की ओर से भी अब तक 81 राष्ट्रविरोधी गिरफ्तार किए गए हैं। पहलगाम हमले के बाद से प्रदेश सरकार की ओर से गैर भारतीयों और राष्ट्रविरोधी कार्रवाई में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

असम सरकार ने अब तक 81 राष्ट्र विरोधियों को पकड़ा
दिसपुर: जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद से सभी राज्य अलर्ट मोड पर हैं। सभी राज्यों में अवैध रूप से रह रहे गैरभारतीयों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। ऐसे में असम सरकार की ओर से भी अब तक 81 ‘राष्ट्रविरोधी’ गिरफ्तार किए गए हैं। हिमंश बिस्वा सरमा सरकार की ओर से बाकायदा अभियान चलाकर गैर भारतीयोें को विशेष रूप से अवैध बांग्लादेशियों की तलाश की जा रही है। मामले में गिरफ्तार लोगों का परिवार परेशान है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया ‘‘राष्ट्र-विरोधी” होने के आरोप में हाल ही में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ऐसे मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 81 हो गई है।
सीएम शर्मा ने पोस्ट कर दी जानकारी
सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि दो और लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां सोनितपुर और कामरूप जिलों से हुई हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाले 81 राष्ट्रविरोधी अब सलाखों के पीछे हैं। हमारी विभिन्न एजेंसी सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी पोस्ट पर लगातार नजर रख रही हैं और कार्रवाई कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
गुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
Assam GI Tag Products: सिंगापुर भेजी गई तेजपुर लीची, CM हिमंता बोले- वैश्विक बाजार पर है फोकस
विधायक अमीनुल इस्लाम किए गए थे गिरफ्तार
असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर पाकिस्तान और पहलगाम हमले में उसकी भूमिका का बचाव करने का आरोप है। इस्लाम को इस मामले में जमानत मिलने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत फिर से हिरासत में ले लिया गया।
भारत ने तय की ‘रेड लाइन’, शांगरी-ला डायलॉग में गरजे CDS चौहान, बोले- पाकिस्तान में 300 किमी अंदर…
पुलिस के अभियान के बाद परिवार के लोग परेशान
असम के बारपेटा में 58 वर्षीय महिला को नागरिकता संबंधी दस्तावेजों के साथ पुलिस के सामने पेश होने का समन उनकी चार बेटियों के लिए दुःस्वप्न बन गया है। लड़कियों का दावा है कि उन्हें उनकी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं है और यह भी हो सकता है कि उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया हो।
मुख्यमंत्री शर्मा ने दो मई को चेतावनी दी थी कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे।
Assam government action 81 anti nationals arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गेटवे ऑफ इंडिया पर बैक फ्लिप कर समंदर में कूदा युवक, VIDEO वायरल होने पर ट्रोलर्स को दिया ये करारा जवाब
Jul 17, 2026 | 08:03 PMरोहित शर्मा का लॉर्ड्स में संन्यास तय! आखिरी मुकाबले से पहले माता-पिता पहुंचे लंदन, हिटमैन होंगे रिटायर?
Jul 17, 2026 | 08:00 PMट्रेन में BSF जवानों ने गाया ‘कोई शूरवीर ही प्राण-दान देता है’, देशभक्ति से भरे वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jul 17, 2026 | 07:58 PMदतिया उपचुनाव: ‘BJP का असली चाल-चरित्र आया सामने…’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अंदरूनी कलह पर कसा तंज
Jul 17, 2026 | 07:57 PMसलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
Jul 17, 2026 | 07:55 PMब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश
Jul 17, 2026 | 07:54 PMकार बेचने के बाद भी आ रहा है आपके नाम पर चालान? ये 3 जरूरी काम नहीं किए तो पड़ सकता हैं भारी
Jul 17, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














