मनमोहन सिंह को लेकर उमर अब्दुल्ला ने रखी बड़ी मांग, बोले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर…
अब्दुल्ला ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दो सुरंग हैं। एक का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उमर अब्दुल्ला (सोर्स: सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान को देखते हुए कश्मीर को जम्मू क्षेत्र से जोड़ने वाली नवयुग सुरंग का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दो सुरंग हैं। एक का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है।
दूसरी सुरंग यानी नवयुग सुरंग का नाम मनमोहन सिंह के नाम पर रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह ने जम्मू-कश्मीर के विकास एवं कल्याण के लिए जबरदस्त योगदान दिया था। सिंह का तीन दिन पहले निधन हो गया था। मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर इस वक्त देश में राजनीति हो रही है। सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।
समाधी पर हो रही राजनीति को बताया दुखद
इससे पहले उन्होंने कहा था कि अफसोस है कि डॉ. मनमोहन सिंह के गुजरने के बाद भी यह झगड़े चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं केवल जम्मू-कश्मीर के हवाले से उनको याद करूंगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत किया है और शायद ही किसी प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लिए इनता किया होगा। अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत कुछ जम्मू-कश्मीर को मनमोहन सिंह के दौर में मिला जिसके लिए उन्हें जम्मू-कश्मीर हमेशा याद रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
‘रिश्ते मजबूत बनाने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी…’, CM उमर अब्दुल्ला ने जमकर की ‘मामा’ की तारीफ, देखें VIDEO
उमर अब्दुल्ला की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले यह VIDEO जरूर देखें…तिरंगे रंग की रिबन काटने से किया इंकार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा! खामेनेई के पोस्टर पर बवाल, राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने पर भिड़े विधायक
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मनमोहन सिंह का निधन
बता दें कि मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। अर्थशास्त्री होने के अलावा मनमोहन सिंह ने 1982-1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में भी काम किया। वे 2004-2014 तक अपने कार्यकाल के साथ भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 1991 से 1996 के बीच पांच साल भारत के वित्त मंत्री के रूप में बिताए और आर्थिक सुधारों की एक व्यापक नीति की शुरुआत करने में उनकी भूमिका को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। भारत में उन वर्षों के लोकप्रिय दृष्टिकोण में, वह अवधि सिंह के व्यक्तित्व के साथ अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है। उनका अंतिम संस्कार बीते शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के निगमबोध घाट पर किया गया।
