अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास
Zojila Tunnel Breakthrough: सरकार को जोजिला टनल में एक बड़ी कामयाबी मिली है। 11,500 फीट की ऊंचाई पर बने सुरंग का आज अंतिम ब्रेकथ्रू हो गया। अब हर मौसम में कश्मीर और लद्दाख के बीच कनेक्टिविटी बनी रहेगी
- Written By: अमन मौर्या
जोजिला टनल के ब्रेकथ्रू के दौरान नितिन गडकरी, उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kashmir Ladakh All Weather Connectivity: आज यानी 9 जून का दिन जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए ऐतिहासिक रहा। जम्मू कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली 11,500 फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से आने-जाने वाली सड़क सुरंग, जोजिला टनल में आखिरी कामयाबी (ब्रेकथ्रू) हासिल कर ली गई है। इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बने।
इस दौरान जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। इस टनल के बन जाने के बाद अब कश्मीर से लद्दाक के बीच ऑल वेदर रास्ता बनने का सपना पूरा हो गया।
रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ज़ोजिला सुरंग के अंतिम चरण (ब्रेकथ्रू) की शुरुआत की। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ेगी। यह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि देश कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी हासिल करने के करीब पहुंच रहा है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी कैबिनेट से 12 मंत्रियों की होगी छुट्टी… राज्यसभा चुनाव के बाद होगा फैसला, जानिए किसे किया जाएगा शामिल?
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पर खान सर को मिली राहत
खान सर को पटना कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, अगली सुनवाई तक पुलिस नहीं कर सकती अरेस्ट
एयरपोर्ट की तरह हाइटेक होंगे भारत के लैंड पोर्ट्स, अमित शाह आज लॉन्च करेंगे लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम
#WATCH | Union Minister of Road Transport & Highways Nitin Gadkari triggers the Zoji-La tunnel final breakthrough. The strategically significant 13.15-kilometre Zoji-La Tunnel will link Jammu and Kashmir with Ladakh This marks a major milestone in India’s infrastructure history… pic.twitter.com/dbd9KzO4vF — ANI (@ANI) June 9, 2026
मनोज सिन्हा ने दी जानकारी
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में J&K के LG मनोज सिन्हा ने ब्रेकथ्रू पर जानकारी देते हुए कहा, यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लद्दाख के लोगों को हर मौसम में कनेक्टिविटी देने की दिशा में आखिरी अहम पड़ाव हासिल कर लिया है। मैं लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल से बधाई देता हूं। आप सभी ने वीडियो देखा है, और हमने मंत्री जी के साथ खुद साइट का दौरा किया और वहां का नजारा देखा।
VIDEO | Minamarg: Final breakthrough achieved in Zojila Tunnel, the world’s longest single tube bi-directional road tunnel at 11,500 feet. Addressing a press conference, J&K LG Manoj Sinha says, “This is certainly a historic occasion, as today the final milestone toward… pic.twitter.com/hq5LFeOiUk — Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
इंजीनियरों को दी बधाई
LG मनोज सिन्हा ने इंजीनियरों की प्रशंसा करते हुए कहा, इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले सभी इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं। इतनी ज्यादा ऊंचाई और मुश्किल हालात में अपनी ज़िम्मेदारियां निभाने के लिए मैं उनकी तारीफ करना चाहता हूं। हम सभी जानते हैं कि कनेक्टिविटी से ही विकास और आर्थिक समृद्धि आती है। पिछले 12 सालों में भारत ने पूरे देश में इस सेक्टर में अभूतपूर्व काम देखा है।
ये भी पढ़ें- केरल में घुसपैठ सिंडिकेट का खुलासा, ATS और इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी ममताज सहित 9 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार
डेढ़ से दो साल में काम पूरा होगा काम
जोजिला प्रोजेक्ट के अथॉरिटी इंजीनियर अवधेश प्रताप मिश्र ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 13.2 किलोमीटर का ब्रेकथ्रू, जिसे हम अपनी भाषा में ‘डेलाइटिंग’ कहते हैं, आज हो रहा है और यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद हम बाकी बचा हुआ निर्माण कार्य करेंगे और लगभग डेढ़ से दो साल में सुरंग का काम पूरा कर लेंगे।
