नाश्ता कर रहे थे जवान तभी CRPF कैंप में घुसा तेंदुआ, हमले में एक जवान घायल, देखें VIDEO
Leopard Attack CRPF Camp: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कपरान में सीआरपीएफ कैंप में एक तेंदुए ने जवानों पर हमला किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CRPF कैंप में घुसा तेंदुआ (Image- Screen Capture)
CRPF Camp Leopard Incident: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कपरान इलाके में बुधवार सुबह एक सीआरपीएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ परिसर में घुस आया। उस वक्त जवान नाश्ते के लिए मेस में मौजूद थे। अचानक हुए हमले में एक जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित इस सीआरपीएफ कैंप में तेंदुए के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने मेस में नाश्ता कर रहे जवानों पर हमला कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, घायल जवान की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
देखें VIDEO
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी देने की अपील की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
चलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
#BREAKING: A CRPF jawan was injured in a leopard attack at a paramilitary camp in Anantnag, Jammu and Kashmir. Source: @PTI_News pic.twitter.com/isWyYMoFJA — OSINT Spectator (@osint1117) December 24, 2025
तेंदुओं के रिहायशी इलाकों में घुसने की कई घटनाएं
गौरतलब है कि दिसंबर महीने में कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से तेंदुओं के रिहायशी क्षेत्रों में घुसने की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से एक गंभीर मामला पुलवामा में हुआ था, जहां तेंदुए के हमले में एक नाबालिग लड़की की जान चली गई थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर आ जाते हैं। कश्मीर में तेंदुओं की बढ़ती संख्या और जंगलों के सिमटने के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें- पहले बाहर से दरवाजे बंद किए…फिर हिंदुओं के घरों में लगा दी आग, बांग्लादेश में क्रूरता की हदें पार
मुंबई में भी दिखा था तेंदुआ
कुछ दिनों पहले नवी मुंबई के एक रिहायशी इलाके में तेंदुआ घुस आया था। मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बीपी रोड पर साईं बाबा हॉस्पिटल के पीछे स्थित पारिजात बिल्डिंग में अचानक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया था। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत साईं बाबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तेंदुआ बिल्डिंग के भीतर इधर-उधर भागता रहा और छतों पर छलांग लगाता नजर आया। कुछ बहादुर लोगों ने मिलकर तेंदुए को एक कमरे में बंद किया।
