Pahalgam Terrorist Attack: मृतकों के परिजनों को 10 और घायलों को 2-2 लाख रुपये देगी J&K सरकार, मुआवजे का किया ऐलान
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- Written By: अक्षय साहू
(social media)
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। सरकार हमले में मारे गए प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2-2 लाख रुपये तक की सहायता राशि देने की घोषणा की।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी।
Deeply shocked and anguished by the despicable terrorist attack in Pahalgam yesterday. This barbaric and senseless act of brutality against innocent civilians has no place in our society. We condemn it in the strongest possible terms. We mourn the precious lives lost. No amount… — Office of Chief Minister, J&K (@CM_JnK) April 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
सीएम उमर अब्दुल्ला एक्स पर पोस्ट करते हुए पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति अपना दुख जताया। उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा कि, कल पहलगाम में हुए घृणित आतंकवादी हमले से गहरा सदमा लगा है और बहुत दुखी हूं। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ क्रूरता का यह बर्बर और मूर्खतापूर्ण कृत्य हमारे समाज में कोई स्थान नहीं रखता। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम खोए हुए अनमोल जीवन पर शोक व्यक्त करते हैं।
सीएम ने मुआवजे के ऐलान को लेकर कहा कि, कोई भी मुआवजा पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता है, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतिक के रूप में जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
घायलों के उपचार व्यवस्था की गई
सीएम ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ितों को उनके घरों तक वापस ले जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम आपके दुख को साझा करते हैं और इस कठिन समय में आपके साथ खड़े हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि, आतंक कभी हमारे संकल्प को नहीं तोड़ सकता। जब तक इस बर्बरता के पीछे शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।
