घाटी में ऑपरेशन ऑलआउट… सेना ने मार गिराए दो आतंकी, तलाशी अभियान जारी
Jammu & kashmir: जम्मू- कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया। देश ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अभी तक कई आंतकवादियों को मार गिराया है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
भारतीय सेना (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Terrorists’ conspiracy failed in juammu & kashmir:
एक बार फिर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की है। आंतकवादियों की इस नापाक कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। सेना के जवानों ने गुरुवार को 2 आतंकियों को ढेर कर गिराया।
कश्मीर के नौशेरा के गुरेज सेक्टर में सेना ने सर्च ऑपरेशन भी चला रखा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के बाद से अभी तक कई बार भारतीय सेना की आतंकियों से मुठभेड़ जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अमेरिका के वॉर कॉलेज Hall Of Fame में हुए शामिल
Nigeria के बोर्नो में उग्रवादियों का खौफनाक तांडव, 11 ग्रामीणों की निर्मम हत्या, कई घर फूंके
2017 लेथपोरा हमले का हिसाब, NIA ने जब्त की जैश आतंकी की संपत्ति; CRPF जवानों पर किया था हमला
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
LOC के पास दिखे आंतकवादी
हाल ही में भारतीय सेना और आंतकवादियों के बीच गुरेज सेक्टर में मुठभेड़ हो गई। यह आंतकवादी एलओसी के पास दिखे, वे घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए थे। इन घुसपैठियों को देखते ही आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना ने यह सर्च ऑपरेशन बीते बुधवार को ही चलाया था।
सर्च अभियान अभी भी जारी
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने इस सर्च ऑपरेशन की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया जानकारी दी थी। दिए गए इस जानकारी के आधार पर ही भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक सर्च अभियान शुरू किया।
OP NAUSHERA NAR IV, Bandipora Based on intelligence provided by JKP regarding likely infiltration attempt, a joint operation was launched by #IndianArmy and @JmuKmrPolice in Gurez Sector. Alert troops spotted suspicious activity and challenged, which resulted in terrorists… pic.twitter.com/Jd6e1uHdpd — Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 28, 2025
जवानों ने जैसे ही आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी इसपर तुरंत एक्शन लिया। एक्शन के तहत जैसे ही सेना ने आतंकवादियों को निशाने पर लिया, पलटवार में उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। अभी भी सर्च अभियान अभी जारी है।
यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली…न्यू अशोक नगर में लॉरेंस गैंग का एनकाउंटर, दबोचे गए 2 बदमाश
पड़ोसी मुल्क सुधरने को तैयार नहीं
पाकिस्तान की आंतकी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई ऑपरेशन्स लगातार चला रखे हैं। लेकिन पाकिस्तान अभी भी इन गतिविधियों को लगातार कर रहा है। वह देश शांति को भंग करने की कोशिश लगातार कर रहा है। हर महीने पाकिस्तानी आंतकी देश में घुसपैठ की कोशिश में लगे रहते हैं। भारतीय सेना उनपर अपनी जवाबी कार्रवाई से नियंत्रण करने में लगी है।
