एक बार फिर नम हुई आंखे, कठुआ में आतंकी हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद
आज एक बार फिर देशवासियों की आखें नम है जिसका कारण कठुआ सेना के काफिले पर आतंकी हमला है। आज सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सेना के चार जवान शहीद हो गए। पूरे देश में इस घटना के बाद दुख का महौल है। हलांकि मुठभेड़ अभी तक जारी है।
- Written By: शुभम पाठक
कठुआ में आतंकी हमला
श्रीनगर: आज एक बार फिर देशवासियों की आखें नम है जिसका कारण कठुआ सेना के काफिले पर आतंकी हमला है। आज सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। पूरे देश में इस घटना के बाद दुख का महौल है। हलांकि मुठभेड़ अभी तक जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज और सेना के वाहनों पर हमला हुआ। इसमें दो जवान घायल हो गए। घटना लोही मल्हार ब्लॉक के माछेरी इलाके के बदनोटा गांव में हुई। नेशनल आर्मी पर यह हमला उस समय किया गया, जब पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इलाके में तलाशी ले रही थी। यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। तलाशी के दौरान ही आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया।
#UPDATE | One more jawan has succumbed to his injuries. Total death toll in Kathua terror attack rises to 5. Counter terrorist operations still going on in the area: Defence officials https://t.co/fowHeKURFU — ANI (@ANI) July 8, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम की बरसी पर पीएम मोदी का प्रण, बोले- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है भावनगर का ये परिवार
इलाके में भेजे गए बैकअप
इलाके में और सुरक्षाबल भेजे गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो महीने में सेना के वाहन पर यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में वायुसेना के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़ शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे।
ये भी पढ़े:-मुंबई में भारी बारिश के बाद हाई टाइड का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा हाल
सेना के वाहन पर फेंका ग्रेनेड
अभी तक की मिली जानकारी के अनुूसार जब भारतीय सेना का काफिला जा रहा था तो पहाड़ी पर छिपे आतंकियों ने सेना के वाहन पर फायरिंग की और उन्होंने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंका, जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।
एक दिन पहले भी हुआ था हमला
आतंकियों का मनोबल इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है जो कि देश के लिए एक संकट का विषय है। याद दिला दें कि अभी एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमले का मामला सामने आया था। इस हमले में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकियों ने सेना के कैंप पर फायरिंग की। इस दौरान अलर्ट सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान ने भी आतंकियों पर फायरिंग की। बता दें कि घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया।
ये भी पढ़े:- BJP का बाहरियों से भरोसा टूटा, कैडर के भरोसे बन रही विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति
सुरक्षाबलों के एक्शन से बौखलाएं आतंकी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी मुठभेड़ के मामले सामने आए हैं। अभी हाल ही में 6 मई को कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी। जहां दो अलग अलग मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए थे तो वहीं दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर संयुक्त बल इलाके में पहुंचे थे और तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया।
