-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Engineer Rashid Wants To Attend The Parliament Session The Court Sought A Response From The Nia
संसद सत्र में शामिल होना चाहते हैं इंजीनियर रशीद, याचिका पर कोर्ट ने मांगा NIA से जवाब
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली HC ने आज NIA से जेल में बंद जम्मू कश्मीर के सांसद इंजीनियर रशीद की संसद के मौजूदा सत्र में भाग लेने की अनुमति के अनुरोध वाली याचिका पर अपना रुख बताने को कहा।

सांसद राशिद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने आज यानी बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) से जेल में बंद जम्मू कश्मीर के सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद की संसद के मौजूदा सत्र में भाग लेने की अनुमति के अनुरोध वाली याचिका पर अपना रुख बताने को कहा। रशीद आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं।
इस बाबत आज जस्टीस प्रतिभा एम. सिंह और रजनीश कुमार गुप्ता की बेंच ने अधीनस्थ अदालत के उस आदेश के खिलाफ रशीद की अपील पर NIA को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें अभिरक्षा पैरोल या अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। बेंच ने मामले को 18 मार्च को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हुए कहा, ‘‘नोटिस जारी कर रहे हैं। अगर कोई आपत्ति हो तो उसे सोमवार को इस अदालत के समक्ष रखा जाए।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश का तांडव: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानें कब तक मिलेगी राहत?
कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में जलप्रलय, सैकड़ों गाड़ियां तिनकों की तरह बहीं, 11 की मौत… कई लोग अब भी लापता
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर! राजौरी में बाढ़ में बहीं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रुकी
आज इस बाबत रशीद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने कहा कि संसद का सत्र चार अप्रैल तक है और सांसद के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं, जहां जम्मू कश्मीर की पूरी आबादी का 45 प्रतिशत हिस्सा रहता है। मुझे अभिरक्षा (पैरोल) में (संसद) भेज दें।” उन्होंने कहा कि उन्हें पहले उच्च न्यायालय द्वारा दो दिनों के लिए अभिरक्षा पैरोल की राहत दी गई थी। एनआईए के वकील ने कहा कि रशीद की नियमित जमानत याचिका पर अधीनस्थ अदालत द्वारा 19 मार्च को फैसला किए जाने की संभावना है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराने वाले बारामुला के सांसद रशीद पर आतंकी वित्त पोषण के मामले में मुकदमा चल रहा है। उन पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों को वित्तीय मदद देने का आरोप है। अंतरिम राहत के तौर पर बीते 10 फरवरी को उच्च न्यायालय ने रशीद को 11 और 13 फरवरी को संसद सत्र में भाग लेने के लिए दो दिन की अभिरक्षा में पैरोल की अनुमति दी थी। NIA द्वारा 2017 के आतंकी-वित्तपोषण के मामले में UAPA के तहत गिरफ्तार किए जाने के बाद से रशीद 2019 से तिहाड़ जेल में बंद है।
Engineer rashid wants to attend the parliament session the court sought a response from the nia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
Jul 22, 2026 | 09:47 AMट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
Jul 22, 2026 | 09:44 AMनागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














