-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Engineer Rashid Bail Plea Hearing Nia In Terror Funding Case High Court Hearing Jammu Kashmir
सांसद इंजीनियर राशिद की जमानत पर आज फैसला! मिलेगी रिहाई या फिर जेल में ही होगा रहना, NIA कर चूका विरोध
- Written By: राहुल गोस्वामी
Engineer Rashid: लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सांसद की नियमित जमानत याचिका पर निचली अदालत 19 मार्च को फैसला सुनाने वाली है।

इंजीनियर राशिद, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली : जहां एक तरफ दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल में बंद जम्मू-कश्मीर के सांसद शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद की याचिका पर बीते 25 मार्च को सुनवाई तय की है। याचिका में उन्होंने संसद के मौजूदा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी है। वहीं आज यानी 19 मार्च को निचली अदालत इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत याचिका पर फैसला सुनाने वाली है।
इस बाबत बीते 18 मार्च को जस्टीस चंद्र धारी सिंह और जस्टीस अनूप जे भंभानी की पीठ ने सुनवाई तब स्थगित कर दी थी जब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के वकील ने कहा था कि बारामूला के निर्दलीय सांसद की नियमित जमानत याचिका पर निचली अदालत 19 मार्च को फैसला सुनाने वाली है। रशीद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें बीते सोमवार शाम को याचिका पर एजेंसी का जवाब मिला था।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
अयातुल्ला पर लिखी पोस्ट, तीन महीने तक सऊदी ने किया कैद; भारत लौटने पर कश्मीर के अमजद अली ने सुनाई आपबीती
मोदी का वादा, क्यों रहा आधा? जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए दिल्ली में NC का प्रदर्शन
‘दंगाइयों को पता है अंजाम’… योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला-VIDEO
जानकारी दें कि, रशीद पर 2017 के आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मुकदमा चल रहा है। उन्होंने बीते 10 मार्च के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें चार अप्रैल तक लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अभिरक्षा पैरोल या अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
इस बाबत NIA ने दलील दी थी कि रशीद को न तो अंतरिम जमानत दी जा सकती है और न ही अभिरक्षा पैरोल दी जा सकती है, क्योंकि हिरासत में रहते हुए उन्हें संसद सत्र में भाग लेने का कोई अधिकार नहीं है। जांच एजेंसी ने रशीद पर ‘फोरम शॉपिंग’ और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘निर्वाचन क्षेत्र की सेवा” करने के उनके इरादे से संबंधित ‘‘अस्पष्ट कथनों” के मद्देनजर उन्हें राहत देने का कोई वैध आधार नहीं है।
NIA ने कहा था कि, लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के समय, एक विशेष अदालत द्वारा रशीद के खिलाफ मामले में आरोप तय किए गए और मुकदमा चल रहा है। NIA ने कहा था कि, आरोपी को पता है कि वह यूएपीए के तहत दंडनीय गंभीर अपराधों के लिए न्यायिक हिरासत में है और इसलिए लोकसभा सदस्य के रूप में उसके चुनाव से कोई फर्क नहीं पड़ता। उसने कहा कि इसका इस्तेमाल वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सेवाएं प्रदान करने की आड़ में अंतरिम जमानत पाने के साधन के रूप में नहीं कर सकते।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
रशीद को जम्मू कश्मीर में गवाहों को प्रभावित करने के लिहाज से एक ‘‘अत्यधिक प्रभावशाली” व्यक्ति बताते हुए एजेंसी ने कहा, ‘‘UAPA की धारा 43डी(5) के तहत आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती है, यदि यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि आरोपी के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सत्य हैं।” उसने कहा कि साथ ही अपील यूएपीए की धारा 43डी(5) के तहत निर्धारित दोहरे परीक्षणों को भी संतुष्ट नहीं करती है और तदनुसार, अपील खारिज किए जाने योग्य है।
संसद सत्र में भाग लेने के लिए याचिकाकर्ता को आमंत्रित करने के वास्ते भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए समन को ‘‘नियमित औपचारिकता” बताया गया, जो सभी सांसदों को भेजा गया था, न कि केवल रशीद को। NIAने कहा कि रशीद की नियमित जमानत याचिका पर आदेश 19 मार्च को आया था और लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने के वास्ते अंतरिम जमानत के लिए उनकी पिछली याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। बीते 12 मार्च को, हाई कोर्ट ने रशीद की अपील पर NIAका रुख पूछा था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Engineer rashid bail plea hearing nia in terror funding case high court hearing jammu kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
Jul 22, 2026 | 09:47 AMट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
Jul 22, 2026 | 09:44 AMनागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














