Jammu Kashmir Encounter: उधमपुर में तड़तड़ाईं गोलियां...सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद भट ने बताया कि उधमपुर जिले के रामनगर के एक गांव में सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके को घेर लिया है।
Jammu Kashmir Encounter: उधमपुर तड़तड़ाईं गोलियां...सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशलल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के जफर गांव में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है।

आपको बता दें कि उधमपुर के रामनगर अंतर्गत जफर गांव में पुलिस और सेना के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं। सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है।

पुलिस ने दी जानकारी

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद भट ने बताया कि उधमपुर जिले के रामनगर के एक गांव में सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके को घेर लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही आतंकियों नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को देखा गया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में 2 से 3 आतंकी फंसे हुए हैं। जवानों ने इलाके को घेर लिया है।

कठुआ में चार जवान शहीद

कठुआ जिले के सानियाल इलाके में 24 मार्च को ऑपरेशन शुरू होने के बाद से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच तीन मुठभेड़ हो चुकी हैं। सूफान मुठभेड़ के दौरान जंगलों से भाग निकले तीन आतंकियों की तलाश के लिए पुलिस और सेना पिछले 17 दिनों से कठुआ और उधमपुर में संयुक्त अभियान चला रही है। इन आतंकियों को कई बार आसपास के गांवों में देखा गया है।

जवान एक इलाके से दूसरे इलाके में जाने वाले हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रख रहे हैं। बता दें कि 27 मार्च को इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान भाग निकले आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com