Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP की तीसरी लिस्ट जारी, फर्स्ट और थर्ड फेज के उम्मीदवारों के नाम का हुआ ऐलान

बीजेपी द्वारा 26 अगस्त को तीन लिस्ट जारी किए गए। पहली लिस्ट में 44 नाम थे। इस लिस्ट का जमकर विरोध किया गया, जिसके बाद 15 नामों का ऐलान हुआ था। इस लिस्ट में बाद में एक नाम और जोड़ा गया। हालांकि पीछले लिस्ट के विरोध प्रदर्शन के बाद आज नई सूची जारी की गई। जिसमें 28 पुराने और एक नए नाम को जोड़ा गया है।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Aug 28, 2024 | 04:59 PM

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई है। इसी बीच आज BJP ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 29 नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर काफी विवाद हुआ।

बीजेपी द्वारा 26 अगस्त को तीन लिस्ट जारी किए गए। पहली लिस्ट में 44 नाम थे। इस लिस्ट का जमकर विरोध किया गया, जिसके बाद 15 नामों का ऐलान हुआ था। इस लिस्ट में बाद में एक नाम और जोड़ा गया। हालांकि पीछले लिस्ट के विरोध प्रदर्शन के बाद आज नई सूची जारी की गई। जिसमें 28 पुराने नाम वहीं एक वैष्णो देवी सीट से रोहित दुबे के नाम को हटाकर बलदेव राज शर्मा को टिकट दिया गया है।

दूसरे फेज की लिस्ट 

दूसरे फेज में 26 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें से 10 सीटों पर नाम की घोषणा कर दी गई है। जिसमें हब्बाकदल से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज, श्रीमाता वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्मा (पहले रोहित दुबे), कालाकोट- सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल से चौधरी जुल्फिकार अली, थन्नामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी और मेंढर से मुर्तजा खान के नाम का ऐलान किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप

BJP Foundation Day 2026: फडणवीस की राज्यभर में जनसंवाद योजना, 5 से 12 अप्रैल तक होंगे विशेष कार्यक्रम

AAP का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल? राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की इनसाइड स्टोरी!

बंगाल चुनाव: न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर बोलीं CM ममता, AIMIM और BJP पर लगाए आरोप; कही यह बड़ी बात

यह भी पढ़ें- NC ने जारी की 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी नाम शामिल 

तीसरे फेज की लिस्ट

वहीं तीसरे फेज में 40 सीटों पर चुनाव होना है। जिसमे से 19 नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, चिनानी से बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवन लाल, बिलावर से सतीश शर्मा, बसोहली से दर्शन सिंह, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, हीरानगर से एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, रामगढ़ से डॉ. देविंदर कुमार मणियाल, सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया, विजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगा, सुचेतगढ़ से घारू राम भगत, आरएसपुरा जम्मू दक्षिण से डॉ. नरिंदर सिंह रैना, जम्मू पूर्व से युद्धवीर सेट्ठी, नगरोटा से डॉ. देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत और छम्ब से राजीव शर्मा का नाम शामिल है।

Bjps third list released names of candidates for first and third phase announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 05:39 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jammu and Kashmir Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.