J&K: किश्तवाड़ मुठभेड़ में शहीद हुआ सेना का जेसीओ; तीन जवान घायल, गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जेसीओ जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए। साथ ही मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हुए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
किश्तवाड़ मुठभेड़ में शहीद सूबेदार राकेश कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जेसीओ जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए। साथ ही मुठभेड़ में तीन जवान घायल भी हुए हैं। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि जेसीओ नायब सूबेदार राकेश कुमार शनिवार को किश्तवाड़ के भारत रिज में शुरू किए गए संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में दो ग्राम रक्षा गार्ड शहीद हुए थे, जिसके बाद आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।
सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “व्हाइट नाइट कोर के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) और सभी रैंक 2 पैरा (एसएफ) के बहादुर नायब सूबेदार राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। सूबेदार राकेश भारत रिज किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए संयुक्त सीआई (आतंकवाद विरोधी) अभियान का हिस्सा थे। हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।”
#GOC #WhiteknightCorps and all ranks salute the supreme sacrifice of #Braveheart, Nb Sub Rakesh Kumar of 2 Para (SF). Sub Rakesh was part of a joint #CT operation launched in general area of # Bhart Ridge #Kishtwar on 09 Nov 2024. We stand with bereaved family in this hour of… pic.twitter.com/x9Zw0EnLRX — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) November 10, 2024
सम्बंधित ख़बरें
पहलगाम हमले की पहली बरसी पर छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है भावनगर का ये परिवार
पहलगाम के गुनहगारों का सेना ने ऐसे किया था अंत, दाछीगाम के जंगलों में बिछ गई थी लाशें! ऑपरेशन महादेव की कहानी
पहलगाम बरसी से पहले कश्मीर में बड़ी हलचल…ब्लैकआउट, मॉक-ड्रिल की भी तैयारी, घाटी में कुछ बड़ा होने वाला है?
अब नहीं डूबेगी जिंदगी, असम में बाढ़ के खिलाफ भारतीय सेना का ‘गजराज कोर’ तैयार, शुरू हुआ विशेष मिशन
अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी में एक जेसीओ सहित चार सैन्यकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत ‘गंभीर’ बताई गई। बाद में जेसीओ की मौत हो गई। नायब सूबेदार राकेश कुमार 2 पैरा (एसएफ) से थे। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि इलाके में तीन या चार आतंकवादी घिरे हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
रविवार को ताजा मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने उस स्थान से कुछ किलोमीटर दूर एक जंगल में आतंकवादियों को रोका, जहां विलेज डिफेंस ग्रुप के दो सदस्यों के शव से छलनी शव मिले थे। आतंकवादियों द्वारा गांव के गार्डों का अपहरण करने और उनकी हत्या करने के बाद गुरुवार शाम को कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
