वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jorhat Plane Crash: वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया, अब इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: तनमय बरनवाल
AN-32 Crash Mystery: असम में बड़ा हादसा हुआ और जोरहाट के वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विमान आपूर्ति सामग्री के परिवहन के लिए उपयोग किया जाता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। वहीं, हादसे के तुरंत बाद बचाव एवं राहत दलों को मौके पर भेजा गया इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
लेकिन इस बीच सबसे हैरानी की बात ये है कि विमान आसमान में नहीं, बल्कि रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ और तस्वीरों में यह दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। सवाल ये है कि आखिर एक ऐसा विमान, जिसे भारतीय वायुसेना दशकों से सबसे भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मानती रही है, वो लैंडिंग के दौरान कैसे टूट गया? क्या यह तकनीकी खराबी थी? क्या मौसम जिम्मेदार था? या फिर विमान की उम्र अब उसके लिए चुनौती बनती जा रही है? पूरी खबर जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो।