जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन, एसडीएम और उनके बेटे की मौत, 3 घायल, एलजी ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूस्खलन के कारण हादसा हो गया। रियासी जिले के धरमारी में दुखद घटना घटी। हादसे में एक एसडीएम और उनके बेटे ने जान गंवा दी है। घटना को एलजी मनोज सिन्हा ने शोक जताया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जम्मू-कश्मीर भूस्खलन में एसडीएम और उनके बेटे की मौत, फोटो: सोशल मीडिया
Jammu and Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी भूस्खलन की घटना पर दुख जताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले एसडीएम राजेंद्र सिंह और उनके पुत्र के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
रियासी के सब-डिवीजन धरमारी में शुक्रवार को एक दुखद घटना घट गई। इसमें एसडीएम राजेंद्र सिंह और उनके बेटे की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल भी हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
एलजी दफ्तर ने किया पोस्ट
जम्मू-कश्मीर के एलजी ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया गया। पोस्ट में लिखा, “रियासी के धर्मारी में हुए भूस्खलन की घटना से अत्यंत दुःख हुआ है। इसमें हमने एक उत्कृष्ट अधिकारी जेकेएएस 2011, एसडीएम रामनगर राजिंदर सिंह और उनके पुत्र को खो दिया है। यह त्रासदी हृदय विदारक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 18 मई LIVE: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत; केरलम के नए CM बने वीडी सतीशन
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
आज की ताजा खबर 17 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
एसडीएम और बेटे की मौत, तीन घायल
रामनगर के एसडीएम राजेंद्र सिंह और उनके बेटे की इस हादसे में मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब वे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ एक गाड़ी से धरमाड़ी से अपने गांव पट्टियां की तरफ लौट रहे थे। सलुख इखतर नाला क्षेत्र में अचानक से भूस्खलन हुआ। इससे भारी मलबा उनके वाहन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
यह भी पढ़ें: राहुल के डेड इकॉनमी बयान पर BJP का हमला, कहा- भारत विरोधी मोगैंबो को खुश करते
हादसे में एसडीएम राजेंद्र सिंह और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी, एक चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायलों को रियासी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि दुर्घटना का कारण भूस्खलन ही था और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
IANS इनपुट के साथ
