Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • India-America Trade Deal |
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Abdul Ghani Bhat: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी भट का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

Abdul Ghani Bhat Death: पूर्व हुर्रियत कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष अब्दुल गनी भट का बुधवार शाम सोपोर स्थित उनके घर में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 18, 2025 | 10:55 AM

अब्दुल गनी भट का निधन, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Abdul Ghani Bhat Passed Away:अब्दुल गनी भट के निधन की खबर से कश्मीर की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और हुर्रियत अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भट को उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के मौजूदा अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने अब्दुल गनी भट के निधन पर गहरा शोक जताया।

मीरवाइज उमर फारूक ने जताया गहरा दुख

मीरवाइज उमर फारूक ने अब्दुल गनी भट के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें यह सूचना भट के बेटे ने दी। मीरवाइज ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने अपने सबसे प्रिय मित्र और सहयोगी प्रोफेसर अब्दुल गनी भट को खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ी क्षति है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। कश्मीर ने एक ईमानदार और दूरदर्शी नेता को खो दिया है।”

सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी जताया दुख

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने शोक संदेश में लिखा, “मैं प्रोफेसर अब्दुल गनी भट के निधन के समाचार से दुखी हूं। हमारी विचारधाराएं भले अलग थीं, लेकिन वे एक बेहद सभ्य और अच्छे इंसान थे। उन्होंने ऐसे समय में बातचीत की वकालत की, जब अधिकतर लोग हिंसा को ही रास्ता मानते थे।”
सीएम ने यह भी बताया कि भट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की थी।

महबूबा मुफ्ती ने याद किया कठिन समय का साथ

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भट ने कठिन समय में उन्हें हमेशा सांत्वना दी। उन्होंने लिखा, “कश्मीर के उथल-पुथल वाले दौर में वे संयम की आवाज थे। वे एक विद्वान, शिक्षक और बुद्धिजीवी थे। उन्होंने हमेशा कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया।”

I am deeply saddened to hear of the passing of Professor Abdul Gani Bhat sb. He was a voice of moderation amidst the tumultuous history of Kashmir an esteemed scholar, teacher, and intellectual with a pragmatic approach to politics. A strong advocate for the peaceful resolution…

— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 17, 2025

यह भी पढ़ें’: उत्तराखंड में फिर तबाही! चमोली में फटा बादल, दर्जन मकान जमींदोज, कई लोग लापता

अब्दुल गनी भट को हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के भीतर एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता था जो कट्टरपंथ से दूर रहते हुए शांति और संवाद के पक्षधर थे। बताया जाता है कि जब कश्मीर में हिंसा चरम पर थी, तब सैयद अली शाह गिलानी और मसर्रत आलम जैसे नेताओं के बीच वे एक संयमित और संवाद-प्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार और मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार के साथ हुर्रियत की बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Abdul ghani bhat former chairman of the hurriyat conference abdul ghani bhat passes away several leaders express their condolences

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 10:52 AM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

जब उत्तराखंड में भाजपा सांसद के सामने दरक उठा पहाड़, जान बचाकर हटना पड़ा पीछे, वीडियो आया सामने

2

BMW Hit and Run Case: दो दिन की न्यायिक हिरासत में गगनप्रीत कौर, 17 सितंबर को अगली सुनवाई

3

JU छात्रा मौत केस में नया मोड़, पिता बोले- ‘जबरन शराब पिलाकर धक्का दिया, हत्या का केस दर्ज कराएंगे’

4

PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी लगवाएंगे 15 लाख पौधे, गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पर्व

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.