- Hindi News »
- India »
- Youths Who Went To Kumbh Want Employment From Pm Rahul Gandhi Lashed Out At Modis Statement
कुंभ गए युवाओं को PM से रोजगार चाहिए, मोदी के बयान पर बरसे राहुल गांधी, बोले मैं प्रधानमंत्री का समर्थन…
Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ पर दिए गए संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

राहुल गांधी, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि प्रयागराज महाकुंभ से अनेक अमृत निकले हैं। इससे एकता का अमृत निकला है। देश के हर क्षेत्र और हर कोने से लोग इस आयोजन में आए और एक हो गए। लोग अहंकार से हम में एकजुट हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि महाकुंभ विरासत से जुड़ने की राजधानी है। वहीं उनके बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनको बोलने नहीं दिया जाता है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के महाकुंभ वाले बयान पर भी हमला बोला उन्होंने रोजगार को लेकर सवाल उठाया।
क्या बोले राहुल गांधी?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर कहा, “मैं प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है। एक शिकायत थी कि प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी। जो युवा कुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उसपर भी बोलना चाहिए था… लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को तो बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन नहीं देते हैं, यह नया भारत है।”
सम्बंधित ख़बरें
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
क्या कहा था पीएम मोदी ने?
महाकुंभ की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पीएम ने महाकुंभ के बारे में नकारात्मक बातें करने वाले तत्वों पर भी जोरदार हमला बोला। मोदी ने कहा कि महाकुंभ के सफल आयोजन ने उन शंकाओं को भी करारा जवाब दिया है जो कुछ लोगों के मन में हमारी क्षमताओं को लेकर थीं। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी लगातार महाकुंभ पर सवाल उठाए थे।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
युवाओं को लेकर कही थी ये बात
प्रधानमंत्री ने महाकुंभ की तुलना भारतीय इतिहास के मील के पत्थरों से की। उन्होंने कहा कि हर राष्ट्र के जीवन में ऐसे क्षण आते हैं जो सदियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन जाते हैं। मैं प्रयागराज महाकुंभ को एक ऐसे मील के पत्थर के रूप में देखता हूं जिसमें देश के जागरूक होने का प्रतिबिंब दिखता है। पीएम मोदी ने कहा कि सफल महाकुंभ, महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को जवाब है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बड़े और छोटे का कोई भेद नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि विघटन के दौर में हमारी एकता एक महत्वपूर्ण बिंदु है। उन्होंने कहा कि युवा परंपरा और संस्कृति को अपना रहे हैं।
Youths who went to kumbh want employment from pm rahul gandhi lashed out at modis statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMसोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
May 18, 2026 | 09:23 AMMP सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले मंत्रियों की क्लास, CM मोहन यादव ने लिया वन-टू-वन फीडबैक
May 18, 2026 | 09:21 AMअमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
May 18, 2026 | 09:15 AMमैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
May 18, 2026 | 09:12 AMपिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 09:10 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














