Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में कोरोना से 22 वर्षीय लड़की की मौत, देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4 हजार के पार

देश भर में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 3 जून को सिर्फ 65 नए मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके 2700 मरीजों की रिकवरी हुई है। वहीं एक दिन में कुल 5 मौतें दर्ज की गई हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jun 04, 2025 | 08:09 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर-कोरोना अपडेट

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः देश के 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, पिछले 5 माह बाद कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 3 जून को मात्र 65 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2700 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दिल्ली में एक 22 वर्षीय लड़की की कोरोना से मौत हो गई है।

देश में अभी कोरोना के 4026 एक्टिव मामले हैं। बीते रोज पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में एक-एक नई मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं तमिलनाडु, दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में तेजी से रिकवरी हो रही है, इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज भी हैं।

संक्रमण अभी गंभीर नहीं

सम्बंधित ख़बरें

अतीक के कुनबे पर फिर दाग! ब्लैकमेलिंग और रेप का मामला दर्ज, पुलिस पर भी गंभीर आरोप- VIDEO

‘डीएम साहब शादी करवा दीजिए…’ भरी सभा में ऐसा क्यों बोल गए विजय सिन्हा? सामने आया VIDEO

रूह कपा देने वाला अनुभव! सुनसान ट्रेन, रात का सन्नाटा और अकेली महिला यात्री; देखें उस रात क्या हुआ

JNU में ‘कब्र’ वाले नारे पर FIR, रिजिजू बोले- PM को गाली देकर भी आजादी? देश ‘मानसिक बीमारों’ से…

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण अभी गंभीर स्थिति पर नहीं है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। ICMR प्रमुख डॉ. राजीव बहल ने कहा, ‘पहले कोविड-19 के मामले दो दिन में दोगुने हो जाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। संक्रमण की दर अभी हल्की है।’ बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने LF.7 और NB.1.8.1 वेरिएंट को संक्रमण के लिए जिम्मेदार माना था। कोविड वैक्सीन के इस वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोरोना संक्रमण का कहर हो रहा हैं हाई, वायरस से बचाव के लिए घर में रखें ये दवाईयां

क्रम संख्या राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले कल से अंतर ठीक हुए / डिस्चार्ज / प्रवासित कल से अंतर कुल मौतें कल से मौतें
1 आंध्र प्रदेश 28 2 12 4 0
2 अरुणाचल प्रदेश 0 3 3 3 0
3 असम 6 1 0 0 0
4 बिहार 11 6 0 0 0
5 चंडीगढ़ 2 1 0 0 0
6 छत्तीसगढ़ 11 4 5 0 0
7 दिल्ली 393 90 563 124 4 1
8 गोवा 8 2 6 5 0
9 गुजरात 397 59 156 36 1
10 हरियाणा 44 16 26 2 0
11 जम्मू और कश्मीर 9 — 1 0 0
12 झारखंड 11 — 1 0 0
13 कर्नाटक 311 58 214 29 4
14 केरल*** 1416 19 888 171 9 1
15 मध्य प्रदेश 21 2 7 3 1
16 महाराष्ट्र 494 12 369 69 10 2
17 मिज़ोरम 2 — 0 0 0
18 ओडिशा 15 3 0 0 0
19 पुडुचेरी 27 11 58 11 0
20 पंजाब 9 3 5 2 1
21 राजस्थान 75 6 37 9 1
22 सिक्किम 4 — 18 0 0
23 तमिलनाडु 215 26 239 4 3 1
24 तेलंगाना 4 1 2 0 0
25 उत्तराखंड 3 — 13 3 0
26 उत्तर प्रदेश 138 19 39 26 2
27 पश्चिम बंगाल 372 41 38 11 1 1
कुल योग — 4026 65 2700 512 37 6

नोट: केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में एक-एक नई मृत्यु दर्ज की गई है।

यूपी के नोएडा में बढ़ रहा संक्रमण

नोएडा में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इलाके में कुल एक्टिव मामलों की तादाद 57 पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले नोएडा में हैं, लगातार नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सभी मरीज होम आइसोलेशन पर हैं। 30 पुरुष और 27 महिला कोरोना से संक्रमित हैं। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सभी हॉस्पिटल में मॉकड्रिल की तैयारी हो रही है।

Young woman died of corona in delhi covid update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 08:07 AM

Topics:  

  • Coronavirus Cases
  • COVID-19
  • Health Ministry
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.