डिजाइन फोटो 
वीडियो

इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO

Indore News: इंदौर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की है और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मनोज आर्या

Indore Crime Branch Drugs Seized: इंदौर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की है और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम से एक हुंडई वरना कार में तीन युवक और एक युवती ड्रग्स की डिलीवरी देने इंदौर आ रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने कंकेश्वरी देवी मंदिर के पास घेराबंदी की और गाड़ी की तलाशी के दौरान 24 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी रिजवान खोखर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा और एक महिला काजल उपाध्याय शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी काजल उपाध्याय एक इवेंट ऑर्गेनाइजर के रूप में काम करती थी और शादियों में इवेंट मैनेजमेंट के बहाने ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ी थी। मुख्य आरोपी रिजवान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके नेटवर्क और ड्रग्स के स्रोत के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच