- Hindi News »
- India »
- Yogi Adityanath Slams Mamata Banerjee Over Murshidabad Violence Said Laaton Ke Bhoot
‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते’, ममता बनर्जी पर योगी का ‘निर्मम’ प्रहार, बोले- दंगाइयों को बांग्लादेश…!
सीएम योगी ने कहा कि वो दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। जिनको लात मारी गई है वो बातों से नहीं सुनेंगे। लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी आजादी दे रखी है।
- Written By: अभिषेक सिंह

योगी आदित्यनाथ व ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो)
हरदोई: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। योगी ने बंगाल में हुई हिंसा को लेकर कहा कि जिनको लात मारी गई है वो बातों से नहीं सुनेंगे। बंगाल जल रहा है और वहां की सीएम खामोश हैं।
उन्होंने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी आजादी दे रखी है। दरअसल सीएम योगी बंगाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, “हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे। इन दंगाइयों का इलाज सिर्फ लाठी है। बिना लाठी के ये नहीं मानेंगे। आप देख रहे होंगे कि बंगाल जल रहा है। वहां की मुख्यमंत्री खामोश हैं।
दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं: योगी
योगी ने कहा कि वो दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। जिनको लात मारी गई है वो बातों से नहीं सुनेंगे। लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगा करने की पूरी आजादी दे रखी है। मुर्शिदाबाद पिछले एक हफ्ते से जल रहा है। सरकार खामोश है। इस तरह की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव के बाद UP में होगा बड़ा फेरबदल! योगी की टीम में नए नेताओं की एंट्री, कई मंत्रियों का कटेगा पत्ता
बंगाल चुनाव: कोलकाता के इकबालपुर में सिरफुटौव्वल, आपस में भिड़े बीजेपी-टीएमसी नेता, पुलिस ने भी भांजी लाठियां
सीएम रेखा गुप्ता के देरशाम हुए रोडशो बंद हुई स्ट्रीट लाइट, टीएमसी पर बिफरी भाजपा, लगाया ये आरोप
योगी ने सुभाष चंद्र बोस के नारे को विवेकानंद का बताया! महुआ मोइत्रा बोलीं- बुलडोजर बुद्धि UP जाकर फैंटा पियो
‘दंगाइयों को बांग्लादेश चले जाना चाहिए’
आदित्यनाथ ने दंगाइयों पर निशाना साधते हुए कहा, “वे एक के बाद एक धमकियां दे रहे हैं और बांग्लादेश में जो हुआ उसका समर्थन कर रहे हैं। अगर उन्हें बांग्लादेश पसंद है, तो उन्हें बांग्लादेश चले जाना चाहिए। आप अभी भी भारतीय धरती पर बोझ क्यों बने हुए हैं?”
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस बीच अधिकारियों ने दावा किया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित इलाकों में जनजीवन सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिंसा की किसी भी नई घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल कड़ी नजर रख रहा है।
योगी ने कोर्ट का आभार जताया
सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की कोर्ट का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं वहां की कोर्ट का आभार व्यक्त करूंगा क्योंकि उन्होंने वहां केंद्रीय बलों की तैनाती करके अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। आज वहां केंद्रीय बल तैनात हैं।”
मुर्शिदाबाद में हिंसक प्रदर्शन
शुक्रवार और शनिवार को नए वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के सूती, धुलियान और जंगीपुर समेत कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने कहा था कि विरोध प्रदर्शन जल्द ही झड़पों में बदल गया जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
Yogi adityanath slams mamata banerjee over murshidabad violence said laaton ke bhoot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना को BJP से खतरा? शिवेंद्रराजे भोसले का सतारा ड्रामे पर तंज; बोले- वे अपने ही सदस्यों को नहीं संभाल पाए
Apr 21, 2026 | 03:12 PMगाजियाबाद के गौर चौक के पास धू-धू कर जलीं दुकानें; सब कुछ जलकर हुआ खाक, देखें तबाही का VIDEO
Apr 21, 2026 | 03:11 PMवर्धा में खरीफ की तैयारी; 4.18 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, कृषि विभाग ने की 87 हजार क्विंटल बीज की मांग
Apr 21, 2026 | 03:03 PMBHIM UPI ऐप पर बड़ा अपडेट, अब ऐप पर ही आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे यूजर्स
Apr 21, 2026 | 03:01 PMसोलापुर में 9 महीने की गर्भवती महिला की बेरहमी से पीटकर हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
Apr 21, 2026 | 02:59 PM‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे मिडिल ऑर्डर की पोल खुल गई’, Matthew Hayden ने हार के बाद बल्लेबाजों को लताड़ा
Apr 21, 2026 | 02:56 PMअमरावती कांड: अयान के साथी उजैर के अश्लील मैसेज से खुला खौफनाक राज, अब तक 9 पीड़िताएं आई सामने
Apr 21, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM














