Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बस कुछ दिन बचे…’, निमिषा को फांसी से बचाने की गुहार, कांग्रेस की PM से अपील

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यमन में फंसी केरल की नर्स को फांसी की सजा से बचाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर हर संभव मदद की गुहार लगाई।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jul 12, 2025 | 08:27 PM

केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी को लिखकर केरल की नर्स को बचाने की अपील की (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी है। इसको लेकर देशभर में चिंता और अपीलों का सिलसिला तेज हो गया है। अब इस पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। वेणुगोपाल ने इसे न्याय की हत्या बताया और कहा कि निमिषा विदेशी धरती पर अत्याचार और घरेलू हिंसा का शिकार बनीं, लेकिन अब उन्हें मौत की सजा दी जा रही है। यह मानवीयता के खिलाफ है।

वेणुगोपाल ने अपने पत्र में कहा कि युद्धग्रस्त यमन में चल रही अस्थिरता के कारण ‘रक्त-धन’ (दियाह) की बातचीत मुश्किल हो गई है, जो निमिषा की जान बचाने का एकमात्र उपाय हो सकता है। कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री से मांग की कि इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए और हरसंभव कूटनीतिक प्रयास किए जाएं। इससे पहले राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मानवीय दायरे में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

The death sentence against Nimisha Priya is a grave travesty of justice. She is a victim of unimaginable cruelty and domestic abuse on foreign soil, driven to the brink.

She doesn’t deserve to die.

I’ve written to the PM seeking urgent intervention to prevent her execution. pic.twitter.com/PI18YZZGCY

— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 12, 2025

राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों की अपील
केसी वेणुगोपाल ने अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से यह मुद्दा उठाया और कहा कि निमिषा प्रिया को मिलने वाली फांसी न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि मानवीय मूल्यों के भी खिलाफ है। उन्होंने लिखा, वह घरेलू हिंसा और क्रूरता का शिकार हैं, उन्हें मौत की सजा देना न्याय का उपहास है। वेणुगोपाल ने अपने पत्र में बताया कि यमन में चल रही अशांति के चलते दियाह प्रक्रिया मुश्किल हो गई है और भारत सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

क्या है निमिषा प्रिया का मामला
केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को 2017 में यमन में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2020 में उन्हें दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी। नवंबर 2023 में यमन की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने उनकी अपील खारिज कर दी। फिलहाल वे सना सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब 16 जुलाई को उन्हें फांसी दी जानी है। इस सजा के खिलाफ भारत में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर जोरदार हस्तक्षेप की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ें: ‘शिक्षा विभाग में जमकर करप्शन, अधिकारी रिश्वत लेकर जेल…’ नागपुर में बोले गडकरी

निमिषा प्रिया का मामला एक संवेदनशील मानवाधिकार संकट बन गया है, जिसमें भारत सरकार की कूटनीतिक सक्रियता ही उनकी जान बचा सकती है। अब देश की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय पर है कि वे कैसे इस मुश्किल परिस्थिति में भारतीय बेटी को बचाने का रास्ता निकालते हैं।

Yaman nimisha priya fansi congress appeal to pm modi for help

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2025 | 08:27 PM

Topics:  

  • Congress
  • Kerala
  • PM Narendra Modi
  • Yemen

सम्बंधित ख़बरें

1

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

2

Rapper Vedan: रैपर वेदान को यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी से मिली राहत

3

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

4

चुनाव आयोग और भाजपा के बीच में समझौता, राहुल-तेजस्वी के सामने युवक ने बताई आपबीती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.