Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने रचा इतिहास, वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अफसर बनीं

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 21, 2023 | 01:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: विंग कमांडर दीपिका मिश्रा बृहस्पतिवार को वीरता पुरस्कार पाने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बन गईं। वायुसेना के प्रवक्ता के अनुसार, राजस्थान निवासी दीपिका मिश्रा हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘‘अदम्य साहसिक” कार्य के लिए ‘वायु सेना पदक’ (वीरता) से सम्मानित किया गया।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आऱ चौधरी ने यहां सुब्रतो पार्क में वायुसेना सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में कई अधिकारियों और वायु योद्धाओं को युद्ध सेवा पदक और अन्य पुरस्कार दिए। प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना के दो अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक, 13 अधिकारियों और वायु योद्धाओं को वायु सेना पदक (वीरता), 13 अधिकारियों को वायु सेना पदक और 30 को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किये गये।

Wing commander Deepika Mishra Received Gallantry Medal pic.twitter.com/P57ih2QoZY — Anamul Hoque ✨ (@anmul_hq) April 21, 2023

 

उन्होंने कहा कि कुल 58 व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमें से 57 वायुसेना से और एक सेना से है। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा के बारे में उन्होंने कहा कि वायुसेना के इतिहास में वीरता पुरस्कार पाने वाली वह वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना से महिलाओं को पहले भी पुरस्कार प्राप्त हुए हैं लेकिन यह पहली बार है जब वायुसेना की किसी महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार मिला है।

भारतीय वायुसेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दीपिका मिश्रा ने अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में ‘‘मानवीय सहायता और अचानक आई बाढ़ के बाद आपदा राहत अभियान” के दौरान अथक कार्य किया था। बचाव अभियान आठ दिनों तक चला और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरीपूर्ण और साहसिक प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जान बचाईं, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की। (एजेंसी)

Wing commander deepika mishra created history became the first woman officer of the air force to receive the gallantry award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2023 | 01:22 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

ऐसे पहचानें शरीर में Vitamin B12 की कमी, देर करना हो सकता है खतरनाक

2

15 दिसंबर का इतिहास: सरदार पटेल ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें ऐतिहासिक घटनाओं की पूरी लिस्ट

3

रफ्तार और लापरवाही का अंजाम! यवतमाल में एक ही जगह दो हादसे, 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

4

Thane: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में विद्रोह, उपाध्यक्ष शशि यादव का इस्तीफा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.