Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न किसी राजनीतिक दल में शामिल होऊंगा और न ही चुनाव लड़ूंगा : सत्यपाल मलिक

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 30, 2022 | 04:47 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मेरठ:  मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने से पहले यह स्पष्ट कर दिया है कि वह न किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे और न ही चुनाव लड़ेंगे। सेवानिवृत्त होने से पहले दूरभाष पर ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में मलिक ने कहा, ‘‘हम किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, और और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे।” मेघालय के राज्यपाल के रूप में शुक्रवार (30 सितंबर) को मलिक का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मलिक राष्‍ट्रीय लोकदल में शामिल हो सकते हैं, लेकिन बातचीत में उन्‍होंने इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

मलिक ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, ”मीडिया में हमारे राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की जो संभावनाएं जताई जा रही हैं, उसमें बिल्कुल दम नही हैं। हम रिटायर होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल तो क्या किसी भी पार्टी में शामिल नही होने जा रहे हैं।”  मलिक ने यह भी साफ किया है कि वह कोई चुनाव भी नही लड़ेंगे।  उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को शामली में किसान सम्‍मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें राष्‍ट्रीय लोकदल के अध्‍यक्ष जयंत चौधरी के साथ मलिक के भी मंच साझा करने की चर्चा थी। 

इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि शामली की तीन अक्टूबर की किसानों की बैठक ‘गैर राजनीतिक’ है, जो फिलहाल वहां धारा-144 लागू होने के कारण निरस्त कर दी गई है। आज सेवानिवृत्त होने के बाद भविष्य में अब आप क्‍या करेंगे, इस सवाल के जवाब में मलिक ने कहा, ”मैं सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ूंगा, किसानों की लड़ाई कहीं होगी, वहां पर जाऊंगा। किसानों को संगठित करुंगा और किसी पार्टी में नही जाऊंगा, कोई चुनाव भी नही लडूंगा।” 

उल्लेखनीय है कि मेघालय के राज्यपाल रहते मलिक ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों का समर्थन करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।  उन्होंने राज्यपाल रहते किसानों का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला उठाया था।  मलिक 30 सितंबर 2017 को बिहार के राज्यपाल के नियुक्त हुए थे। इसके बाद अगस्‍त 2018 में जम्मू-कश्मीर और फिर 2020 में मेघालय में राज्यपाल पद पर भेजा गया।   

सत्‍यपाल मलिक 24 जुलाई 1946 को बागपत जिले में पैदा हुए और भारतीय क्रांति दल, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस, जनता दल, लोक दल और समाजवादी पार्टी आदि राजनीतिक दलों से जुड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।  मलिक 1989 में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गये और इसके पहले 1980 से 1989 तक राज्यसभा के भी सदस्‍य रहे थे ।

Will neither join any political party nor contest elections satya pal malik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2022 | 04:46 PM

Topics:  

  • Satya Pal Malik

सम्बंधित ख़बरें

1

Satya Pal Malik: ‘बेशर्म और डरपोक’, सत्यपाल मलिक ने आखिरी इंटरव्यू में भी मोदी को बनाया था निशाना!

2

सत्यपाल मलिक के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

3

पुलवामा से लेकर…गोवा के करप्शन तक, जब सत्यपाल मलिक के खुलासों से हिला देश

4

कैसे जाट नेता से उपराज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचे सत्यपाल, जानिए उनका राजनैतिक सफर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.