दोषियों को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे…दिल्ली आतंकी हमले पर गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में जिन भी लोगों ने बम धमाके को अंजाम दिया है उन्हें हम पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह
Amit Shah on Delhi Blast: दिल्ली धमाके को लेकर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान दिया है। फरीदाबाद में नॉर्थ जोनल काउंसिल (NZC) की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिन भी लोगों ने बम धमाके को अंजाम दिया है, उन्हें हम पाताल से भी ढूंढ़ निकालेंगे।
बता दें कि इस दिल्ली बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई है और कई लोग अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहन जांच कर रही है, और एनआईए भी इस मामले में शामिल हो गई है। एनआईए ने सोमवार को इस मामले से जुड़े एक और बड़े आतंकी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आतंकी, दिल्ली धमाके में शामिल आतंकी उमर का करीबी सहयोगी है।
उमर का करीबी गुरफ्तार
एनआईए (NIA) ने आतंकी उमर उन नबी के करीबी सहयोगी जासिर बिलाल वानी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। जासिर ड्रोन में तकनीकी बदलाव और रॉकेट जैसी सिस्टम विकसित करने में शामिल था। एनआईए की टीम अब विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है और पूरे आतंकी नेटवर्क की साजिश का खुलासा करने में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
आतंकी उमर का करीबी सहयोगी है जासिर
एनआईए की जांच में यह भी सामने आया कि जासिर, धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी उमर उन नबी का बेहद करीबी सहयोगी था। दोनों मिलकर कार बम हमले की पूरी योजना बना रहे थे। इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई और 32 लोग घायल हुए, और इसे खतरनाक स्तर तक पहुंचाने में जासिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
NIA आतंकियों के सपोर्ट सिस्टम की कर रही जांच
एनआईए की टीम अब भी इस मामले की साजिश के सभी पहलुओं को समझने की कोशिश कर रही है। देशभर में कई टीमें छापेमारी कर रही हैं ताकि आतंकी नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति की पहचान की जा सके। एजेंसी आतंकियों के तकनीकी सपोर्ट सिस्टम, फंडिंग चैन, और स्थानीय मददगारों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।
