पति को वीडियो कॉल कर पत्नी ने की आत्महत्या, नासिक से सामने आयी दर्दनाक घटना
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Sep 11, 2023 | 08:10 PM
Representative Image
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। जहां एक पत्नी (Wife) ने पति को वीडियो कॉल (video call) किया और आत्महत्या (suicide) की न सिर्फ जानकारी दी बल्कि आत्महत्या का लिया। जानकारी के मुताबिक सामनगाव परिसर के गाडेकर मला इलाके की निवासी महिला ने पति को वीडियो कॉल करते हुए आत्महत्या करने की जानकारी देते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या की।
नासिक रोड पुलिस ने अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। आत्महत्या करने वाली महिला का नाम मनाली प्रसाद गवली (30) है। जो आनंद सिटी, गाडेकर मला, सामनगाव रोड की रहने वाली है। मनाली ने अपने पति प्रसाद गवली के मोबाइल पर वीडियो कॉल करते हुए आत्महत्या करने की जानकारी देकर आत्महत्या की।
कामकाज को लेकर बाहर रहने वाले प्रसाद ने तुरंत मनाली के भाई आकाश मोरे को फोन कर जानकारी देते हुए तुरंत घर जाने की बात कही। आकाश जब घर पहुंचा तब मनाली रस्सी पर लटक रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही नासिक रोड पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वांजले, सहायक पुलिस निरीक्षक शेलके, पुलिस उपनिरीक्षक विंचू, हवालदार संतोष पाटिल आदि घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने मनाली को नीचे उतारते हुए जिला सरकारी अस्पताल में भेजा। डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
NEET पेपर लीक मामले का आरोपी शुभम खैरनार नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने बदला था हुलिया
अशोक खरात मामले में पत्नी कल्पना की मुश्किलें बढ़ीं; कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
NEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर
Wife commits suicide by making video call to husband painful incident from nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 11, 2023 | 08:10 PM
