Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदनगर में अब किसके सिर सजेगा ताज, 46 साल लगातार जीती कांग्रेस तो 15 साल से जीत रही BJP

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Mar 23, 2024 | 04:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अहमदनगर (Ahmednagar) महाराष्ट्र (Maharashtra) का सबसे बड़ा जिला है और यह एक लोकसभा निवार्चन क्षेत्र भी है। यह नासिक डिवीजीन का हिस्सा भी है। अहमदनगर लोकसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती है। ये सीट वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन पिछले 25 साल से कंग्रेस इस सीट पर वापसी नहीं कर पाई है। इस सीट पर अब 15 साल बीजेपी काबिज है।

46 साल तक जीतती रही कांग्रेस 

अहमदनगर वो सीट जहां 46 साल तक कांग्रेस का एक छत्र राज रहा है। 1952 से लेकर 1998 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबादबा काबिज रहा। 12 बार लगातार कांग्रेस पार्टी यहां से जीत दर्ज की है। कांग्रेस के बाद सबसे अधिक बार जीतने वाली पार्टी बीजेपी है। 

अहमदनगर सीट की ये है राजनीतिक घटना क्रम-

अहमदनगर सीट पर 1952 में कांग्रेस के उत्तमचंद आर बोगावत, 1957 में आरके खाडिलकर, 1962 में मोतीलाल फिरोदिया, 1967 में अनंतराव पाटिल, 1971 और 1977 में अन्नासाहेब शिंदे, 1980 में चंद्रभान अठारे पाटिल, 1984, 1989 और 1991 में यशवंतराव गडख पाटिल चुनाव जीते। 1994 के उपचुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्यासी मारुति देवाराम शेलके जीते। इसके बाद इन्हें 1996 के भी लोस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतारा गया।

शिवसेना ने किया ब्रेक

12 बार लगातार कांग्रेस के इस जीत का क्रम 1998 में शिवसेना प्रत्यासी बालासाहेब विखे पाटिल ने तोड़ा। 1999 में इस सीट से बीजेपी ने बाजी मारी। बीजेपी प्रत्यासी दिलीप कुमार गांधी विजय हुए थे। 2004 में एनसीपी के झंडा गाड़ा। तुकाराम गडख यहां के सांसद बने। 

चार बार जीत चुकी है बीजेपी

इसके बाद 2009 और 2014 में बीजेपी के  दिलीप कुमार गांधी तीसरी बार और लगातार दूसरी बार अहमदनगर सीट के सांसद बने। 2019  में एक बाद फिर बीजेपी इस सीट पर जीत तर्ज की और इस बार यहां के सांसद सुजय विखे पाटिल बने। इस तरह बीजेपी अहमदनगर सीट पर अब  तक लगातार तीन बार और कुल चार बार बाजी मार चुकी है।

चौथे चरण में मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 में अहमदनगर लोकसभा सीट से बीजेपी अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। महाराष्ट्र में इस सीट पर चौथे चरण में चुनाव होगा। इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर से सुजय विखे पाटिल पर भरोसा जताया है। उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं अब देखना ये होगा कि क्या बीजेपी एक बार फिर से  इस सीट पर कमल खिला कर ताजपोशी कर पाएगी या फिर विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन बीजेपी के इस जीत के क्रम को ब्रेक कर देगी।  फिलहाल  कौन जीतेगा कौन हारेगा। ये तो 4 जून को  ही पता चल पाएगा। 

बीजेपी का पलड़ा भारी

हालांकि इस सीट पर राजनीतिक आकंड़ों को देखें तो भले से कांग्रेस आजादी के शुरुआती 46 सालों से काबिज रही है, लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ चुनावों में वह वापसी करने में असफल रही, यहां तक कि लड़ाई में भी नहीं रही। दूसरी ओर एनसीपी भले लड़ाई में रही। बीजेपी प्रत्यासी को टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही। 

एनसीपी के दो फाड़ होने से इसके भी जीत के चांसेस कम है। अन्य पार्टियां इस सीट पर खास कमाल करती नहीं दिखीं। ऐसे में तो यही है लगता कि एक बार फिर से सीट बीजेपी की झोली में जाने वाली है। 

6 विधानसभाओं का क्षेत्र

साल 2019 के संसदीय चुनाव में अहमदनगर लोकसभा सीट पर 18,61,396 मतदाता रहे। इनमें से 9,77,684 पुरुष मतदाता और 8,83,624 महिला मतदाता रहीं। इस लोकसभा में 6 विधानसभा आते हैं।  शेवगांव, राहुरी, पारनेर, अहमदनगर शहर, श्रीगोंडा और कर्जत जामखेड विधानसभा शामिल हैं। बता दें कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की योजना चल रही है। महाराष्ट्र का अहमदनगर अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Who will won from maharashtra ahmednagar seat in lok sabha election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2024 | 04:26 PM

Topics:  

  • Ahmednagar
  • Lok Sabha Election
  • Lok Sabha Election 2024
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra: खेलते समय 10 वर्षीय लड़के को आया हार्ट अटैक, मौत से परिवार में मातम

2

मुंबई के 24 सिंगल-स्क्रीन थिएटर बन जाएंगे इतिहास, इनकी जगह नए टावर बनाने का है प्लान, जानें वजह

3

बिहार में SIR के नाम पर NRC! कांग्रेस सांसद का EC पर गंभीर आरोप, महाराष्ट्र से बिहार तक सियासत तेज

4

चिता तैयार…और ‘जिंदा’ हो गया शख्स, नासिक में हैरान करने वाली घटना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.