कौन है मिस्ट्री गर्ल, जिसकी फोटो खोज लाए राहुल गांधी, ‘हरियाणा चुनाव में 22 बार डाला वोट’
Rahul Gandhi H Files: राहुल गांधी ने इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर दावा कि कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। कुछ बूथों पर इसी महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों से दर्ज है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी
Rahul Gandhi on Haryana Elections: राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर एक बार फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पास मौजूद कथित ‘H फाइल्स’ का हवाला देते हुए एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर दिखाई। राहुल गांधी ने दावा किया कि इस महिला ने हरियाणा में अलग-अलग नामों से विभिन्न बूथों पर कई बार वोट डाला है।
राहुल गांधी ने इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में दावा किया कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि कुछ बूथों पर इस महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों पर पाई गई है। राहुल ने कहा कि एक ही तस्वीर के साथ 10 अलग-अलग बूथों पर नाम देखकर उनकी टीम चौंक गई।
𝐖𝐡𝐚𝐭 𝐢𝐬 𝐚 𝐁𝐫𝐚𝐳𝐢𝐥𝐢𝐚𝐧 𝐰𝐨𝐦𝐚𝐧 𝐝𝐨𝐢𝐧𝐠 𝐨𝐧 𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚’𝐬 𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 𝐥𝐢𝐬𝐭? ❓ Who is this lady?
❓ How old is she?
❓ Where is she from? She voted 22 times in Haryana, across 10 different booths in the state, using multiple names: Seema,… pic.twitter.com/3VHdBDLc14 — Congress (@INCIndia) November 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
…तो कांग्रेस के CM बनते एक्टर विजय, राहुल गांधी की वजह से अधूरी रह गई हसरत, पढ़ें 2009 का पुराना किस्सा
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
मॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ की तस्वीर अपनी टीम को दिखाई, तो वे भी हैरान रह गए। उन्होंने जब इसकी जांच की, तो पता चला कि यह एक ब्राज़ीलियन मॉडल की स्टॉक फ़ोटो है। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बाहरी/स्टॉक इमेज थी, न कि असली स्थानीय मतदाता की तस्वीर।
‘हरियाणा में 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट डाले’
राहुल गांधी ने कहा कि असल में यह ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्ज़ी आईडी बनाई गई थीं, जिसके आधार पर हरियाणा में 22 जगह वोट डाले गए थे। राहुल के मुताबिक, इसी तरीके से हरियाणा में 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट डाले थे।
यह भी पढ़ें- वोटिंग से पहले 11 सीटों पर हो गया खेला! बिहार में मची सियासी खलबली, जानिए किसे हुआ तगड़ा नुकसान?
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी थे। इसका मतलब यह है कि हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी था। फिर भी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 25,000 वोटों से हार गई।’
