Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब उद्धव ठाकरे के सांसद ने भरी लोकसभा में की नितिन गडकरी की तारीफ, ओम बिरला ने भी कही ये बड़ी बात

Nitin Gadkari News आज शिवसेना (उबाठा) के एक सदस्य ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गडकरी की सराहना करते हुए टिप्पणी की।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 27, 2025 | 01:13 PM

नितिन गडकरी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : नितिन गडकरी देश के एक एक ऐसे नेता हैं, जिनके काम से विपक्ष भी हमेशा खुश रहता है। वे काम करने वाले मंत्री माने जाते हैं। आज भी जब संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी खेमे के एक सांसद ने गडकरी की खूब तारीफ की।

लोकसभा में आज यानी गुरुवार को जहां विपक्षी शिवसेना (उबाठा) के एक सदस्य ने देशभर में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सड़क परिवहन मंत्री की सराहना करते हुए टिप्पणी की।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सदन में प्रश्नकाल में महाराष्ट्र के परभनी से शिवसेना (उबाठा) के सदस्य संजय जाधव ने गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘वह महाराष्ट्र के ऐसे सुपुत्र हैं जिन्होंने देशभर में सड़कों पर बहुत काम किया है।”

वहीं केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जाधव के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सदन को बताया कि इंदौर से हैदराबाद तक एक राजमार्ग बनाया जा रहा है जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से निकलेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पुणे से अहमदनगर से होते हुए छत्रपति संभाजीनगर के मार्ग पर 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक नया ‘‘ग्रीन अलाइनमेंट” तैयार जा रहा है।

महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक अभिनव मॉडल है और इसमें सरकार का एक भी रुपया नहीं लगा है। गडकरी ने कहा कि पुणे से छत्रपति संभाजीनगर का रास्ता अभी छह से सात घंटे में तय होता है, लेकिन इस मार्ग के बनने के बाद दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के जवाब के दौरान ही लोकसभा अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘कोई मार्ग बचा है क्या?” जम्मू कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से सदस्य अब्दुल रशीद शेख के पूरक प्रश्न के उत्तर में गडकरी ने कहा कि उत्तरी राज्य में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम हो रहा है और 105 सुरंग बनाई जा रही हैं। गडकरी ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी जोजिला सुरंग का निर्माण भी वहां किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

When uddhav thackerays mp praised nitin gadkari in the lok sabha om birla also said this big thing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2025 | 01:13 PM

Topics:  

  • Nitin Gadkari
  • Om Birla
  • Shiv Sena
  • Udhhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवसेना प्रमुख का पार्थिव शरीर दो दिन मातोश्री में रखा, शिंदे गुट के नेता कदम का बड़ा दावा

2

उद्धव ने किया असली शिवसेना का दावा, शिंदे गुट की शाइना एनसी ने ठाकरे पर किया पलटवार

3

‘मैंने आज तक किसी ठेकेदार से पैसा…’, गडकरी बोले- एथेनॉल से नाराज लॉबी ने चलाया आरोपों का खेल

4

नागपुर-भंडारा हाईवे 6 लेन में होगा तब्दील, कामठी-गुमथला 4 लेन, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया ऐलान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.